फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   व्यवसायी प्रकाश पांडे के निधन

व्यवसायी प्रकाश पांडे के निधन

Fri, 12 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
व्यवसायी प्रकाश पांडे के निधन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे के निधन पर चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति एवं जन संघर्ष मोर्चा ने शोक जताया है।
शुक्रवार को चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति ने दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे ने कहा कि किसान, व्यवसायी, राज्य आंदोलनकारी, कर्मचारी सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने अपेक्षा की कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। इस दौरान मीरा रतूड़ी, रश्मि जोशी, सतीश जैन, मधु नौटियाल, दिनेश धीमान, सरिता पुरोहित, डा. ईलमचंद्र चौहान, मंजू लोहनी, रामदेव मौैर्य, सरोज ममगाईं, डा. अमर सिंह, किरण बिष्ट, लता पंत, मुशी चौहान, संतोष कलूड़ा, सुबदेई राणा, धर्मपाल भारती, शैला कलूड़ा, चौ. अफजल अली, कमला पांडे, शेरखान, चंद्रावती गौड़, रमेश ममगाईं, मोहन सिंह रावत, रमादत्त नैनवाल, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर जन संघर्ष मोर्चा की ज्वालापुर स्थित बालाजीपुरम कार्यालय में हुई बैठक में गुलशन खत्री ने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी के बाद व्यापारी वर्ग दिक्कतों में आ गया है। सरकार की अदूरदर्शिता से ऐसी घटना हुई है। दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। इस दौरान बिजेंद्र शीर्षवाल, राजन शर्मा, एसएन शर्मा, अनिल ठाकुर, सुशील उपाध्याय, विवेक चंचल, मोनू चौधरी, राजेंद्र गार्ड, सोनूू, अमनदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




चाइनीज मांझे पर लगे रोक
हरिद्वार। शहर में बिक रहा चाइनीज मांझे पर रोक लगाने के लिए शिवसेना ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दियाञ शिव सेना के शहर प्रमुख विशाल शर्मा ने कहा कि चाइनीज मांझे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे पक्षियों के फंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर चाइनीज मांझे पर रोक लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार डिपो ने कसी कमर, चलेगी अतिरिक्त बसें
हरिद्वार। मकर संक्राति पर्व पर होने वाले स्नानके लिए देशभर से यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। धार्मिक स्नान के चलते यात्रियों के लिए हरिद्वार डिपो अतिरिक्त बस चलाएगा।

हरिद्वार डिपो के एआरएम सुरेश चौहान ने बताया कि इस रविवार को होेने वाले धार्मिक स्नान को देखते हुए यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति को धर्मनगरी में भारी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने पूरी तैयारी कर ली है। कहा कि देहरादून, हल्द्वानी व टनकपुर डिपो प्रबंधन से संपर्क कर अतिरिक्त बसे मंगाई जाएगी। वहीं स्नान को देखते हुए चालक-परिचालको का अवकाश नहीं दिया जाएगा। हल्द्वानी, टनकपुर से यात्रियों के लिए बसें चलाई जाएंगी। वहीं पंजाब, राजस्थान व जम्मू के लिए भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। साल के पहले धार्मिक स्नान को लेकर रोडवेज की ओर से बसों की व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed