{"_id":"65f49e6f3595853a01aad1fb45bd108d","slug":"11-students-selected-for-the-state-children-s-science-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए 11 छात्र चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए 11 छात्र चयनित
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल भेल में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों के 11 छात्र छात्राएं राज्य स्तरीय कांग्रेस के लिए चुुने गए। विज्ञान कांग्रेस का विषय मौसम और जलवायु रखा गया था।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह जिले के सभी छह ब्लॉकों में बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तर पर चयनित होने वाले छात्र छात्राओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बुलाया गया। सोमवार को कराई गई कांग्रेस में एसएसडी रुड़की आयशा, जीआईसी लक्सर की अस्मिता सैनी, बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री के उद्देश्य कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सेक्टर दो भेल मनोज कुमार और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय शिकारपुर लंढौरा की प्रियंका मित्तल को चयनित किया गया। वहीं बाल मंदिर के शुुुभम राजभर, विद्या मंदिर सेक्टर वन के सुदीप्त यादव, जीआईसी इमली खेेडा के आकाश, राजीव गांधी नवोदय के प्रद्युम्मन और डीएवी इंटर कालेज झबरेड़ा के विकास कुमार को राज्य बाल विज्ञान कांग्रेस के चुना गया। ब्लॉक स्तर पर 500 छात्र छात्राओं ने 110 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए थे। जिनमें से 145 छात्रों के 33 प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण जिला बाल कांग्रेस में किया गया। इस अवसर पर भेल ईएमबी के सचिव अरविंद गुप्ता, वीडी शर्मा, पीपी पाठक, प्रधानाचार्य केके पांडे, सुभाष चंद्र शर्मा, भगवंत सिंह, सुखबीर सिंह, वरुण त्यागी और अवनीश आदि उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 29-30 नवंबर को नानकमत्ता उधमसिंह नगर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन