फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   10th state level wushu championship begins

10वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप का आगाज

Sat, 16 Oct 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
10th state level wushu championship begins
जिला वुशू प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी । - फोटो : HARIDWAR
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को जिला वुशू एसोसिएशन हरिद्वार के तत्वावधान में 10वीं उत्तराखंड राज्यस्तरीय वुशू चैंपियनशिप प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य संयोजक वुशू की राष्ट्रीय कोच एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आरती सैनी ने कहा कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों से तीन सौ खिलाड़ी भाग लेंगे। चैंपियनशिप में विजयी प्रतिभागी राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश चौहान, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री और डीपीएस रानीपुर के प्राचार्य अनुपम जग्गा ने किया। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है। वुशू बहुत ही ऊर्जावान खेल है, जोकि आत्मरक्षा के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीतता है, तब हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वंदना ने मेहनत, लगन एवं खेल के प्रति समर्पण भाव से सफलता की ऊंचाई को छुआ है, उसी प्रकार कोई भी खिलाड़ी अपने अनुशासन, लगन एवं मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की भूमि हॉकी के लिए प्रसिद्ध रही है। वुशु राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत अधिक संभावनाओं वाला खेल है। बाल कवि श्रीसमर्थ आर्य ने खेलों के महत्व को रेखांकित करती कविता प्रस्तुत की। इस मौके पर बाल कवि समर्थ आर्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रूषी को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर विवि के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के डीन प्रो. आरकेएस डागर, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल, वूशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के डायरेक्टर चरणजीव बाजवा, तनवीर बाजवा एवं सीईओ वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया सुहेल अहमद, एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अमित सैनी, कोच दुष्यंत सैनी मौजूद रहे। संचालन डॉ. शिवकुमार चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed