{"_id":"57dad60a4f1c1bd949d47974","slug":"1076-11-assemblies-holding-fake-voter","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 विधानसभाओं में पकड़े 1076 फर्जी वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 विधानसभाओं में पकड़े 1076 फर्जी वोटर
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Thu, 15 Sep 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की 11 विधानसभाओं में 1076 फर्जी मतदाता पकड़ में आए हैं। इन मतदाताओं ने दो अलग-अलग विधानसभाओं में अपने वोट बनवाए हुए थे। वहीं शादी होकर ससुराल गई महिला वोटरों और मृतकों को मिलाकर जिले की मतदाता सूचियों से कुल 24 हजार 755 वोट काटे गए हैं। जबकि पहली बार वोट डालने जा रहे 19 हजार 490 नए मतदाता सूचियों में जोड़े गए हैं। ऐसे में कुल 5265 वोट कटने पर जिले में फिलहाल 12 लाख 84 हजार 442 वोटर हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग होमवर्क में जुटा है। घर-घर जाकर मतदाता सूचियों को अपडेट करने का पहला चरण पूरा हो चुका है। विभाग की अभी तक की दौड़ धूप में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। निर्वाचन विभाग के मुताबिक जनपद की सभी 11 विधानसभाओं में 1076 वोटर ऐसे पकड़े गए हैं, जिन्होंने अलग-अलग दो विधानसभाओं में अपने वोट बनवाए हुए थे।
हरिद्वार में वेस्ट यूपी के फर्जी वोट
वेस्ट यूपी के लोगों ने भी अपने जाली वोट बनवाए थे। निर्वाचन विभाग की पड़ताल में शामली, बड़ौत, बागपत क्षेत्र के कई ऐसे वोटर भी पकड़ में आए, जिनके फिलहाल यूपी में भी वोट हैं और उन्होंने हरिद्वार जिले की अलग अलग विधानसभाओं में भी अपने वोट बनवाए हुए थे।
विज्ञापन
सफेद कुर्ताधारियों का संरक्षण
चुनाव में अपनी जीत का गणित फिट बैठाने के लिए प्रत्याशी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसके लिए चाहे फर्जी वोट ही क्यों न बनवाना पड़े। पहले चरण में 1076 जाली वोट पकड़े जाने से तमाम सवाल खड़े होते हैं। इन वोटों को बनवाने और संरक्षण देने में कई बार चुनाव जीतकर आने वाले नेताओं से लेकर सियासी जमीन तैयार करने में नाकाम कुर्ताधारियों का कम योगदान नहीं है। जिले में जाली वोटों का वास्तविक आंकड़ा इससे ज्यादा भी हो सकता है।
अभियान एक अक्तूबर से और बढ़ेंगे वोटर
जिले में पोलिंग बूथों पर एक अक्तूबर से नए वोटर बनाने का काम शुरू होने जा रहा है। महीनेभर तक चलने वाले अभियान मेें नए मतदाताओं की संख्या में और इजाफा होना तय है। ऐसे में जिले में मतदाताओं की संख्या अभी और बढ़ेगी।
- बीएलओ के साथ घूमेंगे बीएलए
अक्तूबर में महीने भर चलने वाले अभियान के दौरान सात और 14 अक्तूबर को स्थानीय निकायों के साथ मिलकर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। जबकि 16 और 23 अक्तूबर को बीएलओ (बूथ लेवल अफसर) के साथ राजनीतिक दलों के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) घर घर घूमेंगे और छूटे वोट बनवाएंगे। वहीं 21, 25 और 26 अक्तूबर को भी स्पेशल कैंप लगेंगे। निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है कि एक भी वोटर का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए।
‘जनपद में मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए डाटा फीडिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। दो अलग अलग विधानसभाओं में बनाए गए 1076 वोट सहित कुल 24.755 हजार वोट काटे गए हैं। फिलहाल 12 लाख 84 हजार 442 वोटर हैं। एक अक्तूबर से फिर नए वोट बनाने के लिए महीने भर का अभियान शुरू किया जाएगा।
- पीबी बुधलाकोटी, सहायक निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार