{"_id":"5c100262bdec2241cc618d4a","slug":"101544553058-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिडंत में महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिडंत में महिला की मौत, दो घायल
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद
दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सोमवार की देर रात सोनिया पत्नी चंद्रपाल निवासी रसूलपुर टोंगिया अपने पति के साथ बाइक पर रुड़की से बहादराबाद की तरफ आ रही थी। जैसे ही वह शांतरशाह चौकी के निकट पहुंचे और सड़क पार करने लगे तभी पीछे से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक पर सवार लोग पर गिर गए। हिमांशु पुत्र मनोज, मोनू पुत्र पालसिंह निवासी बसवाखेड़ी मंगलौर घायल हो गए। दूसरी तरफ चंद्रपाल और उसकी पत्नी सोनिया गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर सोनिया की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। हायर सेंटर ले जाते हुए सोनिया की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चंद्रपाल को हल्की चोटें आई।