{"_id":"5b8196d742c792464429ec3f","slug":"101535219415-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू सुभाष नगर की पहचान बनी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू सुभाष नगर की पहचान बनी गंदगी
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में आने वाली न्यू सुभाष नगर कालोनी में जहां-तहां गंदगी फैली है। खाली भूखंडों में नालियों का पानी भरे होने से गंदगी ही न्यू सुभाष नगर की पहचान बन गई है। गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि इसमें जल्द सुधार किया जाएगा।
न्यू सुभाष नगर में गंदगी से लोगों को क्षेत्र में रहना मुहाल हो गया है। कई जगह लोगों ने नालियों पर अतिक्रमण कर लिया है, जबकि कई जगह नालियां क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। बरसात के दौरान लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो जाता है। कई स्कूलों के बाहर गंदा पानी भर जाता है। बारिश में मुख्य मार्ग गंदे पानी से भरा रहता है। बैरियर नंबर आठ के समीप भेल की खाली भूमि को लोगों ने डंपिंग जोन बना लिया है। इस भूमि पर घरों के बाथरूम और रसोई आदि के गंदे पानी की निकासी से वहां भारी मात्रा में गंदा पानी एकत्रित हो गया है।
पालिका नहीं दे रही सफाई पर ध्यान
विनेश अग्रवाल ने बताया कि गंदगी से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। बीते वर्ष ही मोहल्ले के कई लोग डेंगू और डायरिया के चपेट में आए थे। राहुल सैनी ने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए कई बार नगर पालिका को कहा गया, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। वायु त्यागी ने बताया कि भेल की तरफ से भी उनकी भूमि पर गंदगी फैलाने पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
सफाई कराने का कार्य गतिमान है। कई जगह कूड़ादान लगाए गए हैं, जिन्हें समय- समय पर खाली किया जाता है। डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम भी लंबे समय से किया जा रहा है। जल्द ही अन्य समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। -गुरमीत सिंह, ईओ शिवालिक नगर पालिका