{"_id":"5b22b0a34f1c1baa6e8b7c64","slug":"101529000099-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के बदले ग्रामीणों ने मुआवजा नहीं मांगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के बदले ग्रामीणों ने मुआवजा नहीं मांगी नौकरी
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार/ पथरी। हरिद्वार- लक्सर रेलवे मार्ग के दोहरीकरण की प्रक्रिया तेज होने लगी है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण करने के बारे में एसडीएम मनीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्राम बहादरपुर जट में रेलवे के अधिकारियों तथा ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। ग्रामीणों ने अफसरों से मांग उठाई कि जमीन के मुआवजे के बजाय हर घर से एक सदस्य को रेलवे में नौकरी दी जाए।
रेलवे लाइन के दोहरीकरण के तहत बहादरपुर जट और सराय गांव के कई ग्रामीणों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। अधिग्रहण से पहले अपनाई जाने वाली सामाजिक समाघात प्रक्रिया के तहत आयोजित बैठक में ग्रामीणों को बताया गया कि जो जमीन शहर के ज्यादा नजदीक है, उसका मुआवजा ज्यादा और जो दूर है उसका कम मिलेगा। साथ ही प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों के बारे में भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने मांग उठाई थी कि मुअवजा तो उन्हें भले ही न दिया जाए, लेकिन जमीन के बदले हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्र की कई समस्याएं भी उठाई। इस दोरान तहसीलदार सुनैना राणा, लेखपाल सुनीत कुमार, ग्राम प्रधान विकास कुमार, चौधरी सत्यपाल कुमार, राजपाल मास्टर, चंद्र किरण, सोहवीर, शेखर, सोनू, सुलेमान, कालूराम आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन