फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   स्नान पर्व को लेकर सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

स्नान पर्व को लेकर सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

Thu, 12 Apr 2018 11:39 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
स्नान पर्व को लेकर सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

विज्ञापन
हरिद्वार।
शुक्रवार से शुरू हो रहे चार दिन के स्नान पर्व पर जाम की समस्या खड़ी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। यह ट्रैफिक प्लान बृहस्पतिवार की आधी रात से लागू हो जाएगा। शुक्रवार को यदि आप बाहर जाने के लिए घर निकलें तो ट्रैफिक प्लान को जरूर देख ले वरना मुश्किल में फंस सकते हैं। जिले की सड़कों पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। बाहर से आने वाले वाहनों के लिए रूट और पार्किंग स्थल पर तय कर दिए गए हैं।
शुक्रवार से सोमवार तक चार दिन स्नान पर्व हैं। स्नान पर्व के साथ छुट्टियां होने से उम्मीद जताई जा रही है कि लाखों लोग हरिद्वार पहुंचेंगे। तीर्थ यात्रियों के साथ शहर के लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस खूब होमवर्क किया है। बृहस्पतिवार को दिनभर पुलिस के अधिकारी इस पर मंथन करते रहे। पुलिस की ओर से तय किए गए प्लान के अनुसार ऋषिकेश आने जाने के लिए ऑटो रिक्शा और विक्रम हिलबाईपास मार्ग से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तक आ जा सकेंगे। शंकराचार्य चौक से लेकर दूधाधारी तिराहा के बीच ऑटो रिक्शा विक्रम पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। यातायात का दबाव बढ़ने पर पुल जटवाड़ा-ज्वालापुर से आने वाले विक्रम-ऑटो रिक्शा रानीपुर मोड़, देवपुरा से होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और शिवमूर्ति चौक से तुलसी चौक होते हुए कनखल या ज्वालापुर की ओर जा सकेंगे। भेल की तरफ से आने वाले विक्रम ऑटो रिक्शा भगत सिंह चौक, टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड़, देवपुरा होते हुए शिवमूर्ति चौक तक जा सकेंगे और तुलसी चौक से वापस होंगे। शिवमूर्ति से लेकर पोस्टऑफिस तक जीरो जोन रहेगा। हाईवे की यातायात व्यवस्था को लेकर रणनीति बनाई गई है और यातायात का दबाव बढ़ने पर ही डायवर्जन की व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन

--------------------
डायवर्जन प्लान
- वेस्ट यूपी से आने वाले हल्के वाहन यातायात का दबाव बढ़ने पर नारसन से न आकर फलोदा, खानपुर, लक्सर, फेरुपुर से होकर बैरागी कैंप पहुंचेंगे। देहरादून और ऋषिकेश से दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हल्के वाहन नेपाली फार्म, आईडीपीएल, पशुलोक बैराज से चीला मार्ग होते हुए चंडी चौक, शंकराचार्य चौक से सीधे दिल्ली की तरफ निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद से आने वाले हल्के वाहन जाम की स्थिति होने पर नहर पटरी होते हुए गौरी शंकर और नील धारा पार्किंग में पहुंचेंगे। वापसी के लिए हनुमान मंदिर, चीला मार्ग, चंडीघाट चौकी का रूट रहेगा। इस व्यवस्था से चंडी चौक और रोड़ीबेलवाला पर दबाव कम रहेगा।
----------------------
यहां यहां रोके जाएंगे भारी वाहन
हरिद्वार। हाईवे पर जाम न लगने पाए इसलिए भारी वाहन को रोकने के लिए प्वाइंट चिह्नित कर दिए गए हैं। वेस्ट यूपी से आ रहे भारी वाहन बहादराबाद बाईपास पर ख्याति ढाबा (बहादराबाद) के पास पार्क होंगे। ऐसे ही लक्सर मार्ग पर जगजीतपुर चौकी के पास खाली स्थान पर रोक लिए जाएंगे। देहरादून-ऋषिकेश से आ रहे भारी वाहन मोतीचूर पार्किंग में पार्क होंगे। सहारनपुर की ओर से आ रहे वाहन भगवानपुर के वीडी इंटर कालेज में पार्क होंगे।
---------------
मेला क्षेत्र को 14 जोन में बांटा
- एसएसपी ने दिए सतर्कता बरतने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बैशाखी और सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने को लेकर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने मेला क्षेत्र को 14 जोन ओर 41 सेक्टर में बांटा है।
उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की कमल दास कुटिया में यातायात पुलिस लाइन कैंपस में आयोजित बैठक के दौरान एसएसपी ने कहा कि स्नान पर्व और आंबेडकर जयंती पुलिस सतर्क रहेगी। उन्होंने कहा कि यह समय चुनौतीपूर्ण है इसलिए हर पुलिसकर्मी को आपस में समन्वय बनाकर सतर्कता एवं निष्ठा के साथ ड्यूटी करनी होगी। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेला क्षेत्र को 14 जोन और 41 सेक्टर में विभाजित किया गया है। कहा कि रात्रि में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन पार्क न होने दें। स्नान पर्व के दिन देर रात दो बजे ही गंगा घाटों को खाली करा लिया जाए।

----------------------
मेले मे नियुक्त पुलिस बल
पुलिस उपाधीक्षक 14, निरीक्षक/थानाध्यक्ष 28, एसआई 30, महिला एसआई 35, हेड कांस्टेबल 55, आरक्षी 547, महिला आरक्षी 145, टीएसआई 3, हेकांटीपी 13, कांटीपी 68, अभिसूचना ईकाई के 34 कर्मचारी, बीडीएस टीम/डॉग स्क्वॉड 2 टीम, घुड़सवार पुलिस 3 टीम, जल पुलिस 15 , पीएसी की 7 कंपनी 1 प्लाटून, सीपीएमएफ 3 कंपनी (2 आरएएफ, 1 आईटीबीपी ) तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed