फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पौराणिक सिद्धपीठों को और अधिक भव्य, आकर्षक बनाए सरकार-रावल गंगोत्री धाम

पौराणिक सिद्धपीठों को और अधिक भव्य, आकर्षक बनाए सरकार-रावल गंगोत्री धाम

Mon, 19 Mar 2018 10:00 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
पौराणिक सिद्धपीठों को और अधिक भव्य, आकर्षक बनाए सरकार-रावल गंगोत्री धाम

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश का कहना है कि तमाम पौराणिक सिद्धपीठों की भव्यता व सुंदरता के लिए केंद्र व राज्य सरकारों को प्रयास करने चाहिए।
हरिद्वार में मीडिया से रूबरू गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश ने बताया कि धाम के कपाट 17 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खोले जाएंगे। भैरव घाटी से डोली यात्रा निकाली जाएगी जबकि मंदिर के कपाट 18 तारीख को आम श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

रावल शिव प्रकाश ने बताया कि वह छह माह से देश भ्रमण पर हैं और जगह-जगह गंगा को लेकर जन चेतना फैला रहे हैं। कहा कि गंगा को प्रदूषणमुक्त करने के लिए हर व्यक्ति को अपनी भूमिका तय करनी होगी। रावल शिव प्रकाश ने देशवासियों सें अपील करते हुए कहा कि गंगा में मैले कुचले कपड़ों के साथ कोई पदार्थ न डालें। समाजसेवी डा. विशाल गर्ग ने कहा कि गंगोत्री कपाट खुलने से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु डोली यात्रा में शामिल होते हैं ऐसे में कच्चे मार्ग श्रद्धालु भक्तों के लिए मुश्किलें पेश करते हैं। इसलिण् पक्के मार्ग बनने चाहिए ताकि देश- विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। पर्यटन के लिहाज से सरकार को धरातल पर कार्य करने होंगे। पर्यटन स्थलों को और ज्यादा भव्यता दी जाए जिससे देश- विदेश से आने वाले श्रद्धालु भक्त राज्य की नैसर्गिक सुंदरता से प्रभावित हो। उन्होंने गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed