{"_id":"5a64d7d44f1c1ba2268b5af1","slug":"101516558292-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार होश में आने के बाद छोड़े गए गजराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार होश में आने के बाद छोड़े गए गजराज
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। मिट्ठावाली के घने जंगलों में छोड़े गए हिंसक हाथी पर रेडियो कॉलर लगाया गया है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इसकी मदद से नजर रख रह रहे हैं। उसके व्यवहार को देखा जा रहा है।
पिछले हफ्ते जंगली हाथी ने टिबड़ी और भेल में दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। लगातार हमलों के बाद टाइगर रिजर्व और वन विभाग ने हाथी को पकड़ने की योजना बनाई। 19 जनवरी को ट्रैंकुलाइज करके हाथी को पकड़ा गया। हाथी को पकड़ने के बाद चीला में रेंज में रखकर निगरानी की गई। दो हथिनियों राधा और रंगीली को भी उसकी सुरक्षा में लगाया गया था। अफसरों की मौजूदगी में उसे मिट्ठावाली के घने जंगलों छोड़ा दिया गया । पहले तो वह नदी की ओर गया जहां उसने पानी पिया और जंगल की तरफ चला गया। हाथी के घने जंगल में चले जाने के बाद अफसरों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान निदेशक सनातन सोनकर, वार्डेन कोमल सिंह, वार्डन अजय शर्मा, रेंजर प्रमोद ध्यानी, वन्य जीव संस्थान के डॉ. विभाष पांडव, डा. रमेश, भोपन्ना, विक्रम सिंह तोमर आदि अधिकारी उपस्थित थे। पार्क निदेशक सनातन सोनकर ने बताया कि हिंसक हो चले हाथी को काबू करने में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा दो महावतों मीर और सैफ अली ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।