फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   100-bed maternal infant ward to be built in women's hospital

महिला अस्पताल में बनेगा 100 बेड का मातृ शिशु वार्ड

Thu, 30 Jul 2020 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
100-bed maternal infant ward to be built in women's hospital
महिला अस्पताल में 100 बेड का मातृ शिशु वार्ड बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। एनएचएम से बजट और प्रदेश सरकार की ओर से निर्माण एजेंसी नियुक्त करने के बाद अब अगले महीने से मातृ शिशु वार्ड बनना शुरू हो जाएगा। नया परिसर बनने के बाद बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी और अब प्रसूता महिलाओं को रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

हरिद्वार के महिला अस्पताल में अभी तक 30 बेड की सुविधा है। बड़ी जनसंख्या का क्षेत्र होने के चलते हुए अस्पताल की सुविधाएं कम पड़ रही हैं। हालात ऐसे हो जाते है कि एक-एक बेड पर दो प्रसूता को भर्ती किया जाता है। अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 तक प्रसव होते हैं। इनसे ज्यादा मामले आने पर बेड न होने पर उन्हें रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड तक की सुविधा न होने से से गर्भवती महिलाओं के साथ उनके तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए महिला अस्पताल की सुविधाएं और परिसर बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए अब एनएचएम ने 32 करोड़ 42 लाख रुपये का बजट राज्य सरकार को जारी किया। बजट जारी होने के बाद सभी प्रक्रिया पूरी कराते हुए शासन ने स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी की ओर से अस्पताल निर्माण के लिए पेयजल निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित कर दिया है। महिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि नया परिसर बनने के बाद सभी सुविधाएं मिलेंगी। गर्भवती महिलाओं को रेफर नहीं करना पड़ेगा। अब महिला अस्पताल की क्षमता बढ़कर 130 बेड की हो जाएगी।
विज्ञापन

नए परिसर में यह सुविधाएं होगी
महिला अस्पताल के नए परिसर में 100 बेड की आधुनिक सुविधाओं के साथ अल्ट्रासाउंड केंद्र होगा। सभी टेस्टों की सुविधाओं से लैस पैथोलॉजी भी होगी। नवजात शिशुओं के लिए अलग से एसएनसीयू वार्ड होगा। बड़ा परिसर होने से डॉक्टरों के साथ फार्मासिस्ट और नर्स भी बड़ी संख्या में तैनात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed