फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   10 year old child missing from Bijnor found in the forest

Haridwar News: जंगल में भटकता मिला बिजनौर से लापता 10 साल का बच्चा

Mon, 18 Mar 2024 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
10 year old child missing from Bijnor found in the forest
बिजनौर से लापता 10 वर्षीय बालक श्यामपुर थाना क्षेत्र में जंगल में भटकता हुआ मिला। पुलिस ने बच्चे को रेस्क्यू करने के बाद परिजनों की खोजबीन कर उसे उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार को लाहडपुर चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। तभी जंगल की तरफ एक बच्चा घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने तुरंत बच्चे को रेस्क्यू किया। उससे जानकारी ली गई। बच्चे ने बताया कि माता-पिता ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर से निकल गया। घूमते-घूमते बिजनौर से हरिद्वार की तरफ आ गया। यहां जंगल में भटक गया। जंगली जानवर भी उसके पीछे पड़ गए थे।
विज्ञापन


गनीमत रही थी कि उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। पुलिस ने बिजनौर पुलिस से संपर्क साधा। तब सामने आया कि वहां बच्चे की गुमशुदगी दर्ज है। परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और यहां पहुंचे। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed