फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   10 sub-inspectors posted in Haridwar became inspectors, SSP made them wear stars

Haridwar News: हरिद्वार में तैनात 10 दरोगा बने इंस्पेक्टर, एसएसपी ने पहनाए स्टार

Sun, 01 Jun 2025 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
10 sub-inspectors posted in Haridwar became inspectors, SSP made them wear stars
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड की ओर से जारी किए गए 57 उपनिरीक्षकों के निरीक्षक पद पदोन्नत आदेश में हरिद्वार में तैनात 10 दरोगाओं का नाम शामिल है। दो थानाध्यक्ष सहित सभी 10 उपनिरीक्षकों को शनिवार को एसएसपी ने स्टार पहनाते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक, 30 मई को मुख्यालय की ओर से 57 दरोगाओं को पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाए जाने का आदेश जारी किया गया। सूची में हरिद्वार जिले में तैनात 10 उपनिरीक्षक के नाम भी शामिल हैं। शनिवार शाम एसएसपी कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कप्तान ने निरीक्षक पद पर पदोन्नत पुलिसकर्मियों को एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला व एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की मौजूदगी में स्टार पहनाए।
विज्ञापन

सिडकुल थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, बहादराबाद थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक नरेश सिंह राठौड़, नगर कोतवाली के एसएसआई वीरेंद्र चंद्र रमोला, उपनिरीक्षक जहांगीर अली, नरेश कुमार गंगवार, सुभाष चंद्र, चित्रगुप्त, केदार सिंह चौहान, प्रदीप सिंह तोमर, विनोद प्रसाद थपलियाल इंस्पेक्टर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed