Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   10,000 reward accused arrested for gangrape

Haridwar News: गैंगरेप का 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Dec 2022 05:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
10,000 reward accused arrested for gangrape
सिडकुल क्षेत्र में बाग में मजदूरी कराने के बहाने महिला को ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जबकि दो 10 हजार के इनामी अब भी हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, करीब पांच माह पहले सिडकुल में डैंसो चौक के पास से एक महिला को बाग में मजदूरी करने के बहाने ले जाकर हजारा ग्रंट निवासी वाजिद, अब्दुल, पीरू ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। मगर वह हाथ नहीं आ पाए। तीनों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह एक आरोपी वाजिद को पुलिस ने पकड़ लिया था। लेकिन परिवार की महिलाओं और अन्य लोगों ने पुलिस से धक्कामुक्की कर उसे छुड़ाकर भगा दिया था। जिस पर पुलिस ने दो महिला महिला सहित तीन नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें वाजिद के भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि दस हजार के इनामी अब्दुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed