फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   haridwar ardh kumbh sixth shahi snan

अर्द्घकुंभ के छठे स्नान में श्रद्घालु गंगा में कर रहे पवित्र स्नान

Thu, 07 Apr 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाल, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाल, हरिद्वार Updated Thu, 07 Apr 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
haridwar ardh kumbh sixth shahi snan
गंगा स्नान - फोटो : rajesh sharma

अर्द्घकुंभ का छठा स्नान बृहस्पतिवार को तड़के शुरू हो गया। इस दौरान भारी संख्या में भक्त स्नान के लिए तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंचे। मुहूर्त लगते ही गंगा घाटों में स्नान और पूजन के लिए भक्‍तों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


भीड़ को ध्यान में रखते हुए मेला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कीलक नामक वर्तमान संवत का आखिरी दिन भी बृहस्पतिवार को है। स्नान के लिए बुधवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था।
विज्ञापन


राज्यपाल के सलाहकार प्रकाश मिश्र और रविंद्र सिंह ने मेला और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। मेला प्रशासन को लाखों श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमावस्या होने के कारण श्रद्धालु नारायणी शिला और कुशावर्त जाकर पिंड श्राद्ध भी संपन्न कराएंगे। अर्द्धकुंभ मेला आईजी जीएस मर्तोलिया ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से प्रभावी कदम उठाए गए हैं। हर स्तर पर पैनी नजर रखी जा रही है।

मेले में आपात योजना भी रखें तैयार

haridwar ardh kumbh sixth shahi snan
श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

राज्यपाल केके पॉल के सलाहकार रविंद्र सिंह और प्रकाश मिश्रा ने बुधवार की शाम हरिद्वार पहुंचकर अर्द्धकुंभ मेले और चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अर्द्धकुंभ मेले में आने वाले स्नान पर्वों के सफल आयोजन के लिए प्रभावी इंतजाम करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को उन्होंने हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आपातकालीन योजना तैयार रखें। जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ की सूचना को ही प्रमाणिक माना जाए, किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। बैठक में सलाहकारों ने निर्देश दिए कि अर्द्धकुंभ मेला की समाप्ति के बाद कुंभ मेले के सफल आयोजन की तैयारियां भी आरंभ कर दी जाएं।

बैठक में मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन, मेला आईजी जीएस मर्तोलिया, जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी सैथिंल अबुदई, अपर मेलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, निधि यादव, एसएसपी जगतराम जोशी, नीरू गर्ग, एएसपी यातायात श्वेता चैबे, संयुक्त मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित, वंदना सिंह, उप मेलाधिकारी अवधेश सिंह, डीएस नेगी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed