फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   guest teacher protest in dehradun

आमरण अनशन पर बैठी अतिथि शिक्षिका की तबियत बिगड़ी

Thu, 14 Apr 2016 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Apr 2016 02:01 PM IST
विज्ञापन
guest teacher protest in dehradun
आमरण अनशन - फोटो : anil dogra

दोबारा नियुक्ति की मांग कर रहे उत्तराखंड के 6214 अतिथि शिक्षकों का आमरण अनशन राजधानी देहरादून में जारी है।

विज्ञापन


गुरुवार को अनशन पर बैठी अतिथि शिक्षिका आरती उनियाल बेहोश हो गई। इस दौरान वह अस्पताल न जाने की जिद पर अड़ गईं। परेड ग्राउंड धरना स्थल पर राजकीय अतिथि शिक्षक संघ की पहल पर गुरुवार को भी शिक्षकों का आमरण अनशन जारी रहा।

उधर, बुधवार को खत्म कराने का सिटी मजिस्ट्रेट का प्रयास विफल रहा। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि जब तक उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उधर, दूसरे दिन भी लगातार मसूरी विधायक अतिथि शिक्षकों को समर्थन देने पहुंचे
विज्ञापन


परेड ग्राउंड धरना स्थल पर राजकीय अतिथि शिक्षक संघ की पहल पर बुधवार को भी शिक्षकों का आमरण अनशन जारी रहा। इस मौके पर पहले मसूरी विधायक गणेश जोशी मौके पर समर्थन देने पहुंचे थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही वह मामले में राज्यपाल डा. केके पाल से वार्ता करेंगे। मुख्य सचिव से वार्ता होने के बाद मामले में शिक्षकों के पक्ष में फैसला लेने की सहमति बन चुकी है। वह उनके लिए हर कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ललित नारायण मिश्र मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर गेस्ट टीचर्स के लिए निर्णय हो गया है और 24 अप्रैल तक प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस आधार पर अनशन तुड़वाने का प्रयास किया लेकिन अतिथि शिक्षकों ने साफ इंकार कर दिया था। इस दौरान कुछ आंदोलनकारी शिक्षकों ने हंगामा करते हुए कहा कि लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।


अतिथि शिक्षकों का कहना था कि उन्हें कैबिनेट मंजूरी के बाद शासनादेश जारी होने पर नियुक्ति मिली थी। अब राष्ट्रपति शासन में बिना कारणों के और बिना शासनादेश उन्हें हटाना न्यायसंगत नहीं है। आज भी प्रदेश में कई दुर्गम जगहों पर शिक्षकों की कमी है, जिसे अतिथि शिक्षक दूर कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनके 89 दिनों के कार्यकाल में बेहतर शिक्षण रहा है। इस मौके पर एबीवीपी के पदाधिकारी भी समर्थन देने पहुंचे। इस मौके पर अध्यक्ष शांतिस्वरूप सिंह, उपाध्यक्ष हरीश आर्य, ललित, दीपक कुमार सहित भारी संख्या में आंदोलनकारी शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed