फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Girl sell after raped

रेपः पांच दिन तक युवती को बनाए रखा बंधक

Fri, 30 Aug 2013 11:56 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 30 Aug 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
Girl sell after raped

साढ़े तीन महीने पहले एक युवती के साथ हरिद्वार में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। पीड़िता झारखंड की थी।

विज्ञापन


नौकरी का झांसा देकर उड़ीसा के एक व्यक्ति ने उसे दिल्ली के एक व्यक्ति को बेच दिया था। आरोपी दबोचने रानीपुर पुलिस उड़ीसा भी गई थी। लेकिन, पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। दिल्ली निवासी आरोपी तक भी पुलिस पहुंच नहीं पाई है।

सामूहिक बलात्कार करते रहे
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि 15 मई 2013 को भगत सिंह चौक स्थित झुग्गी बस्ती में 23 वर्षीय युवती के साथ पांच दिन तक कुछ युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया था।

विज्ञापन


युवती को लक्ष्मी नगर दिल्ली निवासी गीता मौसी ने खड़खड़ी निवासी सेक्स रैकेट चलाने वाली सुनीता को 50 हजार में जिस्मफरोशी के लिए हरिद्वार भेजा था।

काम के नाम पर बेचा
पुलिस ने गीता मौसी, सुनीता और बलात्कार करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। जांच में यह बात भी सामने आई थी कि युवती को झारखंड से काम दिलाने के नाम पर उड़ीसा निवासी परमेश्वर ने दिल्ली निवासी राजेंद्र को बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र ने भी युवती को जिस्मफरोशी के लिए आगे बेच दिया। पुलिस तभी से दिल्ली के राजेंद्र और उड़ीसा के परमेश्वर की तलाश में है।

नहीं लगा सुराग
जांच अधिकारी ओमकांत भूषण ने बताया कि टीम परमेश्वर की गिरफ्तारी के लिए उड़ीसा भी गई थी। लेकिन, आरोपी का सुराग नहीं लगा। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी कलकत्ता, (पश्चिमी बंगाल) रवाना हो गया था।

क्या कहतें हैं अधिकारी
मानव तस्करी के आरोपियों की तलाश में टीम भेजी गई थी। फिलहाल पुलिस के हत्थे कोई नहीं चढ़ पाया है। पुलिस आरोपियों को दबोचने का लगातार प्रयास कर रही है।
- राजेश भट्ट, सीओ सदर, हरिद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed