फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   ganga river bank become washing center

देखिए, कैसे देवभूमि में गंगा तट बने वॉशिंग सेंटर

Thu, 07 Apr 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुनिकीरेती
ब्यूरो / अमर उजाला, मुनिकीरेती Updated Thu, 07 Apr 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
ganga river bank become washing center
राफ्टिंग

एक तरफ एनजीटी लगातार गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रशासन को निर्देश रहा है और दूसरी ओर उत्तराखंड में गंगा तटों को वॉशिंग सेंटर बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


टिहरी जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते खारास्रोत में गंगा तट पर अनधिकृत रूप से वाहनों का जमावड़ा लगा हुआ है। यहां पहले राफ्टिंग संचालकों ने अपने वाहन खड़े किए और अब बाहर से राफ्टिंग के लिए आने वाले पर्यटकों के वाहन भी गंगा तट पर पार्क कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इन वाहनों की धुलाई भी गंगा में ही हो रही है। लेकिन टिहरी प्रशासन मामला संज्ञान में होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही। यह स्थिति तब है जब एनजीटी ने गंगा स्वच्छता को लेकर प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश के मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा के तटों को राफ्टिंग संचालकों और साहसिक खेल के शौकीनों ने मनमानी का अड्डा बना दिया है। यहां खारास्रोत नदी के गंगा तट पर पहले राफ्टिंग संचालकों ने अपने वाहन अनधिकृत रूप से पार्क करने शुरू किए।

इसके बाद निजी वाहनों से यहां रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए आने वाले पर्यटकों के वाहन भी नदी किनारे ही खड़े किए जाने लगे। इससे गंगा का तट अनधिकृत रूप से आड़े तिरछे वाहनों की पार्किंग बनकर रह गया है।

अवशेष कचरा छोड़ देते हैं पर्यटक

ganga river bank become washing center
राफ्टिंग

मुनिकीरेती में राफ्टिंग संचालक और पर्यटक यहां नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियम कायदों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते देखे जा सकते हैं। जिस तट पर वाहन को उतारा ही नहीं जा सकता, वहां न सिर्फ वाहन पार्क किए जा रहे हैं बल्कि उनकी धुलाई भी गंगा में ही की जा रही है।

गंगा तट पर ही पर्यटक खाद्य सामग्री के सेवन के बाद अवशेष कचरा छोड़ देते हैं। लेकिन उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर गंगा को प्रदूषित करने से रोकने की जिम्मेदारी निभाने की बजाए नगर पालिका मुनिकीरेती से शिकायती पत्र भेजे जाने का इंतजार कर रहे हैं।

खारास्रोत में वाहनों को पार्क किए जाने के बारे में उपजिलाधिकारी से बातचीत करने के बाद जो आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा।
- बीपी भट्ट, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका मुनिकीरेती

नगर पालिका की ओर से इस बारे में प्रशासन को कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। जैसे ही पालिका से कोई इस तरह का पत्र मिलता है, तो इस दिशा में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- केके मिश्रा, उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर

नगर पालिका इसे रोकने में स्वयं सक्षम है। अगर निकाय प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं कर रहा है तो गंगा में प्रदूषण की रोकथाम के लिए निकाय प्रशासन को निर्देश जारी किए जाएंगे। 
- ज्योति नीरज खैरवाल, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed