फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   gang rape with two girl

दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप कर बनाई अश्लील फिल्म

Fri, 12 Jul 2013 12:43 AM IST
अल्मोड़ा/ब्यूरो
अल्मोड़ा/ब्यूरो Updated Fri, 12 Jul 2013 12:43 AM IST
विज्ञापन
gang rape with two girl

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मजदूरी करने वाली दो नाबालिग नेपाली लड़कियों के साथ चार अज्ञात युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने लड़कियों के परिजनों की तहरीर पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दो मेहनत-मजदूरी करने वाली दो नाबालिग नेपाली लड़कियां बुधवार शाम करीब पांच बजे करबला के निकट होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के पास पैदल जा रही थीं।
विज्ञापन


इस बीच दो बाइकों में सवार चार युवक दोनों को जबरन खींचकर जंगल में ले गए। वहां चारों ने उनके साथ मारपीट की और सामूहिक दुष्कर्म किया।

लड़कियों ने बताया कि युवकों ने उनकी अश्लील फिल्म भी बनाई और धमकाया कि किसी को घटना के बारे में बताने पर वे अश्लील फिल्म को सबको दिखा देंगे। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों लड़कियों ने रात स्टेडियम के पास गुजारी। घर नहीं लौटने पर एक लड़की के पिता ने रात में ही पुलिस में गुमशुदगी की सूचना दे दी जबकि दूसरी लड़की के पिता ने सोचा कि वह जिस घर में काम करती थी वहीं रुक गई होगी।


बृहस्पतिवार को दोनों लड़कियों ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद दोनों के परिजनों ने महिला थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि दो आरोपी खत्याड़ी के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 376, 504  और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed