फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   gang rape with girl in tuni

देवभूमि शर्मसार, शांत वादियों में मासूम संग गैंग रेप

Sat, 02 Apr 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, त्यूनी
ब्यूरो / अमर उजाला, त्यूनी Updated Sat, 02 Apr 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
gang rape with girl in tuni

देहरादून जिले के त्यूनी में जनजातीय क्षेत्र के एक गांव में पांचवीं की छात्रा से गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों में दो नाबालिग बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


आरोपी पक्ष मामले को दबाने के प्रयास में है। राजस्व पुलिस पर मामले को रफा दफा करने का भारी दबाव है। घटना चार दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बीती 29 मार्च को 10 वर्षीय छात्रा घर के आंगन में खेल रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान गांव के तीन युवक उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए। जहां घर से कुछ दूरी पर खेत में तीनों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों वहां से फरार हो गए। बालिका बेसुध हो गए। होश आने पर लोकलाज के भय से वह घर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम ने पिता को बताई आपबीती

gang rape with girl in tuni

घबराई छात्रा ने वारदात की जानकारी किसी को नहीं दी। छात्रा के पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। बीते शुक्रवार को पिता घर लौटे। बेटी को गुमसुम देख उन्हें शक हुआ। उन्होंने बेटी से पूछताछ की तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी ने आपबीती पिता को सुनाई। जिसके बाद पिता गांव की पंचायत में पहुंचे।

जहां से इंसाफ की उम्मीद न होने पर वे शनिवार को राजस्व पुलिस के पास पहुंचे। आरोपी प्रभावशाली परिवारों के बताए जा रहे हैं। राजस्व पुलिस ने आनन फानन में बालिका का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में मेडिकल कराया।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना सिंह ने बताया कि जांच के सैंपल सील कर जांच के लिए राजस्व पुलिस को सौंप दिए हैं। राजस्व उपनिरीक्षक जयलाल शर्मा ने बताया कि सैंपल की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed