{"_id":"5703dbfe4f1c1b622ec81125","slug":"gang-rape-in-kotdwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार में वृद्धा से गैंगरेप, छानीबीन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार में वृद्धा से गैंगरेप, छानीबीन शुरू
ब्यूरो / अमर उजाला, सतपुली
Updated Tue, 05 Apr 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
बलात्कार
- फोटो : concept photo
कोटद्वार के सतपुली में जयहरीखाल ब्लॉक के दुधारखाल क्षेत्र में एक वृद्धा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
घटना एक सप्ताह पहले की है। मामले की रिपोर्ट राजस्व पुलिस में दर्ज कराई गई है। तहसीलदार सतपुली अमलानंद के अनुसार दुधारखाल क्षेत्र के एक गांव की करीब 60 वर्षीय एक वृद्ध महिला गत 26 मार्च को अपने गांव से दुधारखाल गई थी।
विज्ञापन
रात को लौटते वक्त कुछ लोगों ने गांव से कुछ दूरी पर महिला के साथ सामूहिक दुराचार किया। तहरीर में आरोपियों की संख्या एवं महिला की उम्र का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन महिला के देवर ने राजस्व पुलिस को दी गई तहरीर में गैंगरेप का जिक्र किया है। राजस्व पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन