{"_id":"57170d004f1c1bbc488b4c55","slug":"for-saving-others-life-soldier-left-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों को बचाकर खुद की जान पर खेल गया जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों को बचाकर खुद की जान पर खेल गया जवान
ब्यूरो / अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम राइफल में तैनात बागेश्वर निवासी हवलदार हर सिंह पांडा अपने साथ साथियों को बचाकर खुद की जान पर खेल गया।
विज्ञापन
बता दें कि ब्रेक फेल होने पर हर सिंह ने वाहन में सवार सभी सात जवानों को कूदने को कहा, लेकिन अपनी जान नहीं बचा सके। हवलदार की सैन्य सम्मान के साथ गमगीन माहौल में सरयू घाट में अंत्येष्टि की गई। डीएम भूपाल सिंह मनराल और एसपी एनएस नपलच्याल ने शहीद के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
मूलरूप से जिले के सौंग गांव निवासी हवलदार हर सिंह पांडा (47) 7 असम राइफल में मणिपुर के चूड़ाचांदपुर में तैनात थे। 17 अप्रैल को जब वह यूनिट के सात जवानों को वाहन से कैंप कार्यालय जा रहे थे, तभी वाहन के ब्रेक फेल हो गए। हर सिंह ने वाहन में सवार अन्य जवानों को कूदने को कहा।
विज्ञापन
जब सभी जवान वाहन से बाहर आ गए तो अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकरा गया। हादसे में गंभीर चोटें आने से हर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर नायब सूबेदार दीवान सिंह बागेश्वर लेकर आए। शव के कठायतबाड़ा आवास पर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
शहीद जवान के पिता महेंद्र सिंह, माता पानुली देवी, पत्नी कविता पांडा, बेटी किरन पांडा और बेटा सूरज पांडा शव को देखकर बिलख पड़े। बाद में सरयू-गोमती संगम पर जवान का अंतिम संस्कार किया गया। जवान के पुत्र सूरज सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी।
सिग्नल रेजीमेंट कौसानी से नायब सूबेदार राजकुमार के नेतृत्व में पहुंची जवानों की टुकड़ी ने जवान को अंतिम सलामी दी। इस दौरान एसडीएम फिंचाराम चौहान, कोतवाल हरक सिंह फिरमाल, कांग्रेस नेता राजेंद्र टंगड़िया, प्रो. बीसी तिवारी, जगदीश परिहार, गोविंद रौतेला, हरीश खेतवाल, दीपक कार्की, जीत सिंह, आनंद सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।