{"_id":"d0502b22-db13-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"food-packets-sent-to-disaster-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद को उठे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद को उठे हजारों हाथ
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ में आई भयंकर तबाही को झेलने वाले लोगों के साथ्ा आज पूरा देश हैं। देहरादून में भी हर कोई अपने स्तर से उनकी मदद करने जुटा हुआ।
विज्ञापन
चाहे कॉलेज के स्टूडेंट हों या फिर दूनवासी सभी उनके दर्द को समझते हुए हर संभव मदद कर रहे हैं। लेकिन आपदा ग्रस्त लोगों में प्रशासन के खिलाफ खास गुस्सा भरा हुआ है।
विज्ञापन
मां, मत रो, मैं जिंदा हूं
देहरादून से आयकर विभाग, भारत विकास परिषद द्रोण, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, संस्कार परिवार, ओबेरॉय मोटर्स, ज्वेलर्स एसोसिएशन, आम आदमी पार्टी सहित अन्य संस्थाओं द्वारा आपदा प्रभावितों की मदद के लिए धनराशी और जरूरत का सामान भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
विकासनगर के व्यापारियों ने कालसी के आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी। क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिह की अगुवाई में व्यापारियों ने 100 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।
प्रत्येक परिवार को एक कंबल, एक दरी, 10 किलोग्राम आटा, 10 किलोग्राम चावल, पांच किलोग्राम आलू, प्याज, दो किलोग्राम चावल और डबल रोटी बांटी गई।
2000 पैकेट केदारनाथ भिजवाए
कोटद्वार के विभिन्न संगठन आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए हैं। आर्य समाज में इन दिनों चिकित्सा शिविर में यात्रा मार्गों से लौट रहे यात्रियों को उपचार, दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। आइक्रो, बीईएल, समेत विभिन्न संगठन इस काम में मदद कर रहे हैं। उधर, शुक्रवार को नगर से 2000 भोजन पैकेट केदारनाथ धाम रवाना किए गए।
उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज
जानकारी के मुताबिक कोटद्वार से निकले दल में राजीव गुप्ता, राजवीर कुमार, लोकेश चौधरी, दलजीत आदि शामिल हैं। ये रुद्रप्रयाग से सेना के वायुयान की मदद से केदारधाम पहुंचेंगे। आर्य समाज में हर दिन ही सौ से दो सौ लोग आ रहे हैं।
एसडीएम को सौंपेंगे खाद्यान्न
कोटद्वार के भाजपा कार्यालय में दैवी आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए खाद्यान्न भेजने का निर्णय किया गया। तय हुआ कि बद्रीनाथ मार्ग पर जिला सहकारी बैंक की सायंकालीन शाखा के निकट भाजपा दैवी आपदा सहायता केंद्र खोला जा रहा है। यहां लोग मदद कर सकते हैं।
आपदा राशि वितरण में भेदभाव का आरोप
कालसी में आपदा पीड़ितों ने आपदा राशि वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। तहसील में बढ़ते हंगामे के कारण पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। तहसीलदार ने लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया।
व्यास नहरी और रोहड़ा के आपदा प्रभावित ग्रामीण शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा राशि बांटने में भेदभाव किया जा रहा है। पात्रों के बजाय अपात्र लोगों को तहसील प्रशासन आर्थिक मदद पहुंचा रहा है।
ट्रेन में निशुल्क सफर
मंडल प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद सुनील माथुर ने कहा कि रेलवे ने आपदा से प्रभावित तीर्थयात्रियों के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश से ट्रेन में सफर की निशुल्क व्यवस्था की है। हरिद्वार से दो स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही हैं।
शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर खोले गए मेडिकल और राहत शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने आए मंडल प्रबंधक उत्तर रेलवे ने बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हेल्प लाइन खोली गई है। परिजन आपदा में फंसे तीर्थयात्रियों की जानकारी हेल्प लाइन नंबर 2434167 पर ले सकते हैं।
ठहरने और भोजन की व्यवस्था नि:शुल्क
गढ़वाल मंडल विकास निगम ने आपदा पीड़ितों के लिए अपने सभी आवास गृहों में ठहरने और भोजन की व्यवस्था नि:शुल्क कर दी है। निगम की ओर से यात्रियों के लिए लगभग पांच हजार भोजन पैकेट जौलीग्रांट पहुंचाए गए।
जीएमवीएन के अध्यक्ष दिनेश धनै ने बताया निगम आपदा की त्रासदी से अछूता नहीं है। निगम के छह यूनिट पर्यटक आवास गृह केदारनाथ, रामबाड़ा, स्यालसौड़, चंद्रापुरी तथा श्रीनगर गैस गोदाम पूरी तरह से नष्ट हो गए।