{"_id":"601400a6-eaa2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"flood-in-sitarganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज में बाढ़, चार गांवों में भारी तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारगंज में बाढ़, चार गांवों में भारी तबाही
सितारगंज/ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2013 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं मंडल में पहाड़ के साथ ही तराई के इलाकों में मूसलाधार बारिश कहर बनकर टूट रही है। बृहस्पतिवार को बैगुल नदी में अत्यधिक पानी आने से तटबंध दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से शहर के एक वार्ड समेत चार गांवों में सैकड़ों घर जलमग्न हो गए।
विज्ञापन
करीब दो दर्जन झोपड़ियां भी ध्वस्त हो गईं। सीएम विजय बहुगुणा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई जायजा लेने के साथ अफसरों को बाढ़ की रोकथाम के लिए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
पढ़े, उत्तराखंड आपदा की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बाढ़ में फंसे लोगों को नाव से बाहर निकाल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। जिलाधिकारी बीके संत ने भी बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौराकर राहत कार्य में तेजी लाने के साथ ही सिंचाई विभाग के ईई को तत्काल क्षतिग्रस्त तटबंधों की मम्मत के निर्देश दिए हैं।
बुधवार की रात पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र की बैगुल नदी के उफनाने से नदी पर बना तटबंध दो जगह से टूट गया। नदी का बहाव शहर की ओर हो गया। शहर के वार्ड संख्या छह नहरपार में बाढ़ आने से सैकड़ों घर पानी में डूबे गए। इसके अतिरिक्त बैगुल नदी से सटे ग्राम झाड़ी नौ नंबर में सौ घर और सात और आठ नंबर में दो सौ घर पानी में डूब गए।
नाव लगाकर पानी से बाहर निकाला
इन गांवों में करीब दो दर्जन झोपड़ियां भी ढह गईं। उपजिलाधिकारी मनीष कुमार और तहसीलदार ऋचा सिंह ने राजस्व कर्मियों के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों में नाव लगाकर पानी में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
सीओ आरएस हयांकी और कोतवाल भूपेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीमें गांवों में लोगों की मदद को जुटी रहीं। नहरपार वार्ड छह में कुमाऊं सेवा समिति व माउंटेन कलैक्टिव फोरम के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें