यहां प्रति छात्र तैनात है एक शिक्षिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में विकास खंड धुमाकोट स्थित दीबा पब्लिक कन्या जूनियर हाईस्कूल धुमाकोट में स्टाफ तो पर्याप्त है, लेकिन छात्र संख्या देखें तो हालात बहुत निराश करने वाले हैं। यहां छात्रा संख्या पांच है और इन छात्राओं को पांच शिक्षिकाएं पढ़ा रही हैं।
दीबा पब्लिक कन्या जूनियर हाईस्कूल धुमाकोट में प्रधानाचार्य के अलावा चार सहायक शिक्षिकाएं तैनात हैं, जिन्हें सरकार वह सभी सुविधाएं देती है जो एक सरकारी शिक्षक को मिलती हैं। फिर भी इस स्कूल में छात्र संख्या न के बराबर है।
मौजूदा शिक्षा सत्र में यहां सिर्फ पांच छात्राएं ही अध्ययनरत हैं। नए विद्यार्थी के रूप में सिर्फ एक छात्रा ने ही कक्षा छह में दाखिला लिया है। इसे स्कूल के प्रति छात्राओं की अरुचि कहें या शिक्षकों का न पढ़ाना। मगर सच सही है कि इस स्कूल में सिर्फ पांच बच्चे ही पढ़ते हैं।
एक छात्रा पर प्रतिमाह 41 हजार खर्च
दीबा पब्लिक कन्या जूनियर हाईस्कूल की स्थितियों पर आरटीआई के तहत जानकारी मांगने वाले भरत सिंह के मुताबिक वर्तमान में जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य को 40 हजार से ज्यादा वेतन मिलता है।
सहायक शिक्षक 32 हजार, लिपिक 22 हजार तथा चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी 16 हजार से अधिक वेतन आहरित करते हैं। ऐसे में विद्यालय पर हर माह 2 लाख 6 हजार वेतन के रूप में खर्च हो रहा है। साफ है कि यहां एक बच्चे पर 41.2 हजार प्रतिमाह खर्च हो रहा है और पढ़ाई के हाल वही ढाक के तीन पात हैं।
जांच होगी
जूनियर हाईस्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने पर समायोजन की फिलहाल व्यवस्था नहीं है। अशासकीय विद्यालय दीबा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल की स्थितियों के बारे में जांच की जाएगी। उसके बाद ही किसी निर्णय के लिए शासन को लिखा जाएगा।
- एलएम चमोला, मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी।
दीबा पब्लिक कन्या जूनियर हाईस्कूल का विवरण
| वर्ष 2010-11 | वर्ष 2011-12 | वर्ष 2012-13 |
| कक्षा......छात्राएं
| कक्षा......छात्राएं | कक्षा......छात्राएं |
| 6............5
| 6............2 | 6............1 |
| 7............2 | 7............2 | 7............2 |
| 8............1 | 8............2 | 8............1 |