फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   fire in Rajaji National Park.

राजाजी नेशनल पार्क में लगी आग, जंगलों में नहीं पहुंच पाई फायर ब्रिगेड

Mon, 25 Apr 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 Apr 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
fire in Rajaji National Park.
जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

राजाजी नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व की दो रेंजों में आग लग गई। सूखे पत्तों में लगी आग तेज हवा के झौकों से बढ़ती चली गई। ऊंचाई पर होने के कारण जंगलों में फायर ब्रिगेड भी नहीं पहुंच सकती थी। 

विज्ञापन


वायरलैस सेट के माध्यम से वनकर्मियों को सचेत किया जाता रहा, जिससे आग अधिक फैलने न पाए। जंगल के पास वाले गांवों के लोगों को बुलाकर सहयोग लिया गया। इसके साथ ही काउंटर फायर लगाई गई, जिससे आग को रोका जा सके।
विज्ञापन


सूखे पत्तों और झाड़ियों में लगी थी आग
राजाजी नेशनल पार्क के कांसरो और धौलखंड रेंज में रविवार को आग लग गई। आग सूखे पत्तों और झाड़ियों में लगी थी। उसी वक्त तेज हवा चलने लगी, जिससे आग की लपटें दूर तक फैलती चली गईं। सूखे पेड़ भरभरा कर जलने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की जानकारी मिलते ही क्रू स्टेशन पर तैनात कर्मी मौके पर पहुंच गए। हवा की वजह से जब आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया तो अफसरों ने आग को बढ़ने से रोकने के लिए काउंटर फायर तकनीक अपनाई। 


अधिकारियों का कहना है कि काउंटर फायर लगा देने पर जंगल की आग आगे नहीं बढ़ पाती। इसके साथ ही आसपास के गांववालों को मदद के लिए बुला लिया गया। राजाजी नेशनल पार्क की निदेशक नीना ग्रेवाल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। हवा तेज होने की वजह से आग बढ़ गई थी। 

ऐसे करें आग से बचाव

  • जंगल के नजदीक सूखे पत्तों और झाड़ियों में आग न लगाएं
  • बीड़ी, सिगरेट और ज्वलनशील पदार्थ सूखी चीजों पर न फे कें
  • धुआं दिखने पर फौरन क्रू स्टेशन को सूचित करें
  • फायर लाइन को साफ रखें, पानी का छिड़काव करके नम रखें
  • घर में आग लगने पर गैस सिलेंडर, कपड़े आदि हटा लें
  • इलेक्ट्रिक स्विच के नीचे क पड़े, कागज आदि न रखें
  • गैस सिलेंडर ढंग से बंद कर दें
  • बच्चों को माचिश आदि से खेलने न दें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed