फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kedartal rescue operation narrow valley and 4,000 metre altitude pose challenges for rescue teams uttarkashi

उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू ऑपरेशन, संकरी घाटी होने से बढ़ी चुनौती, मौसम साफ होने पर बचाव अभियान फिर शुरू

Tue, 03 Nov 2026 10:26 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी. उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी. उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Tue, 03 Nov 2026 10:26 AM IST
सार

केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश का अभियान दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच चलाया जा रहा है। संकरी घाटी और अधिक ऊंचाई के कारण बचाव दल के सामने चुनौतियां बढ़ गई हैं। हवाई और पैदल दोनों रास्तों से तलाश की रणनीति बनाई गई है।

विज्ञापन
Kedartal rescue operation narrow valley and 4,000 metre altitude pose challenges for rescue teams uttarkashi
केदारताल क्षेत्र - फोटो : जागरूक पाठक

विस्तार

केदारताल क्षेत्र में पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है, वह संकरी घाटी क्षेत्र है। जिला प्रशासन के अनुसार इससे कुछ चुनौती बनी हुई है। 10 सदस्यीय टीम को संबंधित जगह पर हेलिकाप्टर से उतारा दिया गया है। टीम सुबह से तलाश करने का अभियान चलाएगी। गंगोत्री नेशनल पार्क की टीम भी नीचे की तरफ से खोह, गुफा में तलाश करेगी।

विज्ञापन

जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य बताते हैं कि पिछले महीने उत्तरकाशी जिले में कालिंदी पास (कालिंदी खाल) ट्रेक के पास पर्वतारोही फंसे थे, उनके लिए रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया था, वहां पर स्थिति तुलनात्मक तौर पर अलग थी, वह जगह खुली और चौड़ी जगह थी और हेलिकाप्टर उतर सकता था।

विज्ञापन


लोगों को हेलिकाप्टर से तुलनात्मक तौर देखना सरल था, वह भी सरतला से बचाव टीम को देख सकते थे। पर यहां पर संकरी घाटी है, ऐसे में चुनौती है। बहरहाल, एसडीआरएफ और निम की 10 सदस्यीय टीम को उतारा गया है, वह आज फिर खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: इस महीने से तेज होगी चुनाव की कसरत, जनगणना भी होगी शुरू, 12 नवंबर को जारी होगा मतदाता सूची ड्राफ्ट

इसके अलावा गंगोत्री नेशनल पार्क की टीम भी पहुंची हुई है, वह नीचे से आगे बढ़ेगी और खोह आदि जगहों पर जहां पर व्यक्ति सुरक्षा की दृष्टि से आश्रय ले सकता है, वहां पर तलाश करेगी। आज मौसम साफ होने पर  रेस्क्यू आपरेशन में  शुरू किया है। अन्य टीमों की भी जरूरत होने पर मदद ली जाएगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed