फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   fifa under 17 football world cup

फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप के फर्स्ट फेज में देहरादून के चार फुटबॉलर

Thu, 07 Apr 2016 01:00 PM IST
आशीष डोभाल / अमर उजाला, देहरादून
आशीष डोभाल / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 Apr 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
fifa under 17 football world cup
फुटबॉल

देश में पहली बार होने जा रहे अंडर 17 फुटबॉल विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के लिए देहरादून के चार युवा खिलाड़ी पहले चरण में चयनित हुए हैं।

विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे कैंप में चारों युवा अपने खेल को और बेहतर बनाने में जुटे हैं। साई की ओर से दिल्ली के अलावा गोवा और कोलकाता में संभावित खिलाड़ियों का कैंप चल रहा है जबकि तीन स्थानों पर कैंप हो चुके हैं।
विज्ञापन


फीफा की ओर से भारत में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप में मेजबान टीम की चयन प्रक्रिया अंतिम दौर में है। राष्ट्रीय टीम में प्रवेश के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के कौशल महर, सचिन पंवार, विवेक नेगी और शार्दुल दिल्ली में संभावित 85 की सूची में आ गए हैं और 28 मार्च से चल रहे कैंप में अपना पसीना बहा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक कैंप से बनाई जा रही 20 खिलाड़ियों की एक टीम

fifa under 17 football world cup
फुटबॉल

देशभर में छह स्थानों पर ऐसे कैंप हो रहे हैं, जिसमें अभी तक रोहतक, भोपाल और गांधीनगर में कैंप हो चुके हैं। प्रत्येक कैंप से 20 खिलाड़ियों की एक टीम बनाई जा रही है, जो दो मई से गोवा में अगली चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेगी।

गोवा में लगने वाले कैंप में विदेशी फुटबॉल कोचों का पैनल भारत की अंडर 17 टीम का चयन करेगा, जिसका देश विदेश में ट्रेनिंग प्रोग्राम चलना है।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के साउटिंग सेल प्रोजेक्ट के डायरेक्टर रोहित पाराशर ने बताया कि अंडर 17 फीफा वर्ल्ड कप आगामी 2017 के लिए नई दिल्ली जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम, कलकता साई सेंटर इस्टर्न, गोवा पटौड़ा साई सेंटर में इन दिनों अंडर 17 टीम के लिये कैंप चल रहे हैं।

कैंप से एक टीम तैयार की जाएगी जो अंडर 17 वर्ग में इंडिया का प्रतिनिधित्व करेगी। उधर, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगईं ने कॉलेज के चार छात्रों के संभावित 85 की सूची में आने पर खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed