फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   farmers land information will on the net.

किसान नेट पर देख पाएगा अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी

Wed, 20 Apr 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Apr 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
farmers land information will on the net.
किसान - फोटो : amar ujala

जमीन की सेहत परखने के लिए शुरू किए गए मृदा परीक्षण के बाद किसानों का मृदा परीक्षण कार्ड दिया जाना चाहिए। साथ ही आनलाइन व्यवस्था की जाए ताकि किसान नेट पर जाकर अपनी जमीन से जुड़ी जानकारियां हासिल कर सके। 

विज्ञापन


हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्रालय में हुई कृषि मंत्रियों और निदेशकों की बैठक में इस बात पर जोर दिया गया। बताया गया कि उत्तराखंड समेत कई राज्यों ने जीपीएस प्रणाली के जरिये मृदा परीक्षण शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन


किसानों को दी जाएगी जानकारी
उक्त बैठक में राज्य के कृषि निदेशक गौरीशंकर आर्य शामिल हुए। आर्य के मुताबिक, गाइड लाइन में यह भी कहा गया है कि मृदा परीक्षण करते समय किसानों को जमीन में फास्फोरस, नाइट्रोजन और पोटाश के अलावा बोरान, सल्फर और जिंक जैसे अति सूक्ष्म कृषि पोषक तत्वों के बारे में भी जानकारी दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि निदेशक के मुताबिक, जमीनों का स्वास्थ्य परीक्षण हो सके इसके लिए राज्य के सभी 13 जिलों में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला संचालित करने के साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं में दो क्षेत्रीय प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। राज्य के नौ लाख 12 हजार किसानों में से पांच लाख किसानों की जमीनों का मृदा परीक्षण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed