फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   every one wants to know kedarnath disaster story

सब जानना चाहते हैं, क्या हुआ था केदारनाथ में?

Tue, 08 Oct 2013 11:27 AM IST
अमर उजाला, गुप्तकाशी
अमर उजाला, गुप्तकाशी Updated Tue, 08 Oct 2013 11:27 AM IST
विज्ञापन
every one wants to know kedarnath disaster story

इस साल 16 और 17 जून को केदारनाथ धाम में क्या हुआ और आज स्थिति कैसी है। यह जिज्ञासा लेकर अधिकांश यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को करीब एक दर्जन यात्री मन में यही सवाल लिए केदारनाथ रवाना हुए। महाराष्ट्र से आए दत्तात्रेय बप्पा जी और चार मित्रों के साथ गुजरात से आए सप्तऋषि पटेल ने बताया कि आज तक उन्होंने समाचार पत्रों और टीवी में केदारनाथ घटना के बारे में देखा और सुना।

समाचार पत्रों में फोटो देखकर उनकी उत्सुकता बढ़ गई। सभी लोग देखना चाह रहे थे कि आखिरकार केदारनाथ में ऐसा क्या हुआ, जो इतना नुकसान हुआ। हरियाणा से आए यात्री सचिन और रोहित वर्मा, उत्तर प्रदेश के राजीव, गौरव और सुमन का कहना था कि ‘हम यह देखने आए हैं कि भोले बाबा की नगरी में क्या हुआ। हम गांव के प्रतिनिधि के तौर पर आए हैं। यहां की रिपोर्ट और फोटो गांववालों को दी जाएगी ताकि वह भी वास्तविक स्थिति जान सके’।
विज्ञापन


अल्मोड़ा के रजनीश जोशी ने बताया कि वह धाम की वर्तमान स्थिति जानने के उत्सुक हैं। यदि जल्द से जल्द यात्रा शुरू हो जाए, तो अच्छा रहेगा। इससे प्रदेश की लड़खड़ाई अर्थव्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


34 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
सोमवार को 34 लोगों ने बाबा केदार के दर्शन किए। दूसरी ओर 36 लोगों ने सोनप्रयाग से केदारनाथ प्रस्थान किया। सोमवार को 186 स्थानीय लोगों का पंजीकरण किया गया। सभी लोग अपने यजमानों के साथ केदारनाथ जाएंगे। संयुक्त राहत आयुक्त नितिन भदौरिया ने बताया कि 25 यात्रियों का पंजीकरण मंगलवार के लिए किया गया है। छह लोगों को मेडिकल अनफिट होने पर रोका गया।

नेपाल के संत को रोका
केदारनाथ यात्रा पर जाने के इच्छुक नेपाल से आए स्वामी विष्णुवाचार्य को प्रशासन ने रोक दिया। स्वामी अनुमति के लिए आवश्यक कागजात नहीं दिखा पाए। प्रशासन द्वारा रोके जाने पर उन्होंने रोष जताया। उन्होंने कहा कि वह तीन धामों की यात्रा कर चुके हैं। आज केदारनाथ जा रहे थे लेकिन प्रशासन ने सोनप्रयाग से लौटा दिया। गुप्तकाशी में बताया गया कि बिना आईडी प्रुफ के आगे नहीं जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह तो हिंदू धर्म के प्रचार और बाबा के दर्शन के लिए केदार जा रहे थे।


गुप्तकाशी से ही बनेंगे पास

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केदारनाथ जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण सिर्फ संयुक्त राहत आयुक्त कार्यालय गुप्तकाशी में होगा। डीएम दिलीप जावलकर ने बताया कि इससे पूर्व गुप्तकाशी में स्वास्थ्य परीक्षण होगा। यात्री पंजीकरण/स्वास्थ्य परीक्षण/पास के संबंध में राहत आयुक्त कार्यालय के फोन नंबर 01364-287222 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed