फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   enough water for animal in rajaji park

राजाजी पार्क में जंगली जानवरों को मिलेगा पर्याप्त पानी

Tue, 19 Apr 2016 03:09 PM IST
बालेंद्र सिंह नेगी/ अमर उजाला, रायवाला
बालेंद्र सिंह नेगी/ अमर उजाला, रायवाला Updated Tue, 19 Apr 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
enough water for animal in rajaji park
tiger - फोटो : dailymail

मौसम ने आने वाले महीनों में भीषण गर्मी के संकेत दे दिए हैं। राजाजी नेशनल पार्क ने भी मौसम के इस रुख को गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


पार्क प्रशासन ने पानी की तलाश में जंगली जानवरों के आबादी क्षेत्र में रुख को रोकने के लिए अभी से प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रशासन जंगल में पानी की कमी वाले इलाकों में कम लागत में तैयार होने वाले वाटर होल टैंक बनाने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा प्राकृतिक जलस्रोतों, पुरानी जलधाराओं के भी विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज द्वारा सूखाग्रस्त वन बीटों के वन्यप्राणियों की प्यास बुझाने  के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। पार्क प्रशासन बीटों में हजारों लीटर क्षमता के कच्चे वाटर होल टैंक विकसित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वाटर टैंकों में जमीन से मोटर पंपों के जरिये पानी निकालकर जमा किया जाएगा। वहीं, रेंज की कई बीटों में प्राकृतिक जलस्रोत भूजल स्तर में गिरावट के कारण सूखे की कगार पर हैं। ऐसे स्रोतों की खुदाई कर पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है। 


30 मीटर लंबे और इतनी ही चौड़ाई के साथ ही एक मी. गहराई वाले वाटर होल टैंक बनाए जा रहे हैं। इनमें पालीथिन शीट बिछाकर वन्यजीवों के लिए पानी स्टोर किया जाएगा। रेंज की छत्रसाल बीट में टैंक बनाने का काम अंतिम चरण पर है, अन्य सूखाग्रस्त बीटों में भी टैंक बनाने का काम चल रहा है। वन्यजीवों को जंगल में पानी उपलब्ध होने पर उनके आबादी क्षेत्र में घुसने की आशंका कम हो जाएगी।
- महेंद्र गिरि गोस्वामी, रेंज अधिकारी

पानी में सेंधा नमक का छिड़काव
विभाग पानी में सेंधा नमक का छिड़काव कर पानी का स्वाद भी जंगली जानवरों के अनुरूप बेहतर बनाने का प्रयास भी कर रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जंगल में ही जानवरों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होने पर उन्हें आबादी क्षेत्र की ओर जाने से रोका जा सकेगा।

इन बीटों में उपलब्ध है पर्याप्त पानी
मंजाड़ा बीट, गूलर पड़ाव पूर्वी और गूलर पड़ाव पश्चिमी।

यह बीटें हैं सूखे की चपेट में
सत्यनारायण बीट, पनियाला, कोयलपुरा, छत्रसाल और डांडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed