{"_id":"573627694f1c1bb36b919f32","slug":"doon-mandi-committee-chairman-ravindra-singh-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरक के खास ने दिया मंडी समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरक के खास ने दिया मंडी समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 May 2016 12:43 AM IST
सार
- कुछ मंत्रियों पर लगाया गंभीर आरोप, कहा गलत काम के लिए बना रहे थे दबाव
- पूर्व मंत्री और बागी विधायक हरक सिंह रावत को बताया अपना राजनीतिक गुरु
- कहा, कांग्रेस ने मुझे हटाया नहीं है, बल्कि मैंने खुद इस्तीफा देने का निर्णय लिया
विज्ञापन
रविंद्र सिंह
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी समिति के अध्यक्ष रविंद्र आनंद ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सरकार के कुछ मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग गलत काम करवाने के लिए दबाव बना रहे थे। इसी वजह से उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा।
विज्ञापन
रविंद्र आनंद ने पूर्व मंत्री और बागी विधायक हरक सिंह रावत को राजनीतिक गुरु बताते हुए कहा कि उन्हें पद का कोई लालच नहीं है।
बोले, मैंने खुद इस्तीफा दिया
शुक्रवार को नई सब्जी मंडी निरंजनपुर स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान रविंद्र आनंद ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे हटाया नहीं है, बल्कि मैंने खुद इस्तीफा देने का निर्णय लिया। क्योंकि कुछ लोग मेरे काम में बेवजह दखल करने के साथ ही फोेन पर धमकी भी दे रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने कुछ दिन पहले एक नोटिस भेजकर 15 दिन के भीतर जवाब मांगा था, जिसका जवाब 14वें दिन दे दिया गया था। लेकिन अफवाह फैला दी गई कि उन्हें हटा दिया गया है। जबकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को फैक्स और कोरियर के माध्यम से इस्तीफे की कांपी भेज दी है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए रविंद्र ने कहा कि वह उनके साथ चलेंगे। अगर कांग्रेस किसी पद का लालच भी देगी तो वह भविष्य में नहीं लेंगे। आनंद ने कहा कि कुछ और जनपदों के मंडी समिति के अध्यक्ष इस्तीफा देने वाले हैं।