फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   doon in world top polluted city list on 31st number.

सावधान: दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में दून का नाम

Fri, 13 May 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 May 2016 11:26 AM IST
सार

  • - दुनिया के 103 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में दून का स्थान 31वां
  • - डब्ल्यूएचओ ने जारी की दुनिया के प्रदूषित शहरों की सूची 
  •  - शीर्ष 20 प्रदूषित शहरों में भारत के दस शहर शामिल
  • - ईरान का जबोल सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर

विज्ञापन
doon in world top polluted city list on 31st number.
देहरादून - फोटो : AmarUjala

विस्तार

दुनिया के टॉप 103 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में देहरादून 31 वें स्थान पर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से जारी दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में ग्वालियर दूसरे, इलाहाबाद तीसरे, पटना छठवें और रायपुर सातवें स्थान पर है। दून की जनता के लिए चिंता की बात यह है कि हवा में मौजूद खतरनाक बारीक कण पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 100 पहुंच गया है।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ की इस फेहरिस्त में ईरान का जबोल शहर पहले पायदान पर है। दिल्ली की हवा को स्वच्छ बनाने की तमाम कोशिशों का ही नतीजा है कि राजधानी का नाम दुनिया के शीर्ष 10 प्रदूषित शहरों में भी नहीं है। सूची में दिल्ली को दुनिया का 11वां सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है।
विज्ञापन


2014 में दिल्ली को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बताया गया था। हालांकि देश में स्थिति अब भी बदतर ही है क्योंकि ताजा सूची में 20 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में भारत के दस शहर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 प्रदूषित शहर

doon in world top polluted city list on 31st number.
पूरी दुनिया इस वक्त बढ़ते प्रदूषण से परेशान है। - फोटो : Getty

डब्ल्यूएचओ ने बृहस्पतिवार को दुनिया के 103 देशों के 3000 शहरों को शामिल करते हुए वायु गुणवत्ता रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में सालाना औसत के आधार पर हवा में मौजूद खतरनाक बारीक कणों - पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 और पार्टिकुलेट मैटर 10 को शामिल किया गया है।

विभिन्न शहरों में वायु गुणवत्ता के आंकड़े वर्ष 2012 से 2014 के बीच डब्ल्यूएचओ के जरिए एकत्र किए गए हैं। इनमें स्थानीय प्रदूषण मापक स्टेशनों और विश्वसनीय आधिकारिक एजेंसियों के आंकड़ों का भी विश्लेषण किया गया है।

रैंकिंग --- देश व शहरों का नाम --- सालाना औसत पीएम 2.5-- वर्ष
1 -------- जबोल, ईरान ------------- 217 -------- 2012
2 -------- ग्वालियर, मध्य प्रदेश ---- 176 -------- 2012
3 -------- इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश ----- 170 -------- 2012
4 -------- रियाद, सऊदी अरब ------ 156 -------- 2014 
5 -------- अलजुबैल, सऊदी अरब---- 152 -------- 2014
6 -------- पटना, बिहार ------------ 149 -------- 2013
7 -------- रायपुर, छत्तीसगढ़ ------ 144 -------- 2012
8 -------- बमेंडा, कैमरून --------- 132 -------- 2012
9 -------- जिंगताई, चीन -------- 128 -------- 2014
10 -------- बाओडिंग, चीन -------- 126 -------- 2014

दुनिया में प्रदूषण के लिहाज से भारत के प्रमुख शहरों की रैकिंग

doon in world top polluted city list on 31st number.
प्रदूषण

रैकिंग ---- भारतीय शहर -------- सालाना औसत पीएम 2.5 --- वर्ष
11 -------- दिल्ली--------------- 122 -------- 2013
12 -------- लुधियाना, पंजाब----- 122 -------- 2012
15 -------- कानपुर, यूपी -------- 115 -------- 2012
16 -------- खन्ना, पंजाब -------- 114 -------- 2012
17 -------- फिरोजाबाद, यूपी ----- 113 -------- 2012
18 -------- लखनऊ, यूपी -------- 113 -------- 2012
21 -------- अमृतसर, पंजाब ----- 108 -------- 2012
22 -------- गोविंदगढ़, पंजाब ---- 108 -------- 2012
27 -------- आगरा, यूपी --------- 105 -------- 2012
30 -------- जोधपुर, राजस्थान --- 101 -------- 2012
31 -------- देहरादून, उत्तराखंड ---- 100 -------- 2012  
32 -------- अहमदाबाद, गुजरात -- 100 -------- 2013
33 -------- जयपुर, राजस्थान ---- 100 -------- 2012
34 -------- हावड़ा, पश्चिम बंगाल -- 100 -------- 2012
35 -------- फरीदाबाद, हरियाणा --- 98 -------- 2012
42 -------- भोपाल, मध्य प्रदेश --- 93 -------- 2012
43 -------- खुर्जा, यूपी ------------ 90 -------- 2012
52 -------- रायबरेली, यूपी -------- 87  -------- 2012
72 -------- जालंधर, पंजाब -------- 75 -------- 2012
78 -------- वाराणसी, यूपी -------- 74 -------- 2012
80 -------- नोएडा, यूपी ---------- 73 -------- 2012
95 -------- मेरठ, यूपी ----------- 69 -------- 2012
147 -------- मुंबई, महाराष्ट्र -------- 63 -------- 2013
153 -------- कोलकाता, पश्चिम बंगाल--- 61 -------- 2014
172 -------- झांसी, यूपी ----------- 59 -------- 2012
----------

नोट - डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीएम 2.5 का सालाना औसत सामान्य स्तर 10 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है। जबकि पीएम 10 का सालाना औसत सामान्य स्तर 20 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है। मालूम हो कि भारतीय मानक इन स्तरों से भिन्न हैं।

दुनिया के 80 फीसदी शहरियों पर प्रदूषण की मार
डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि दुनिया के शहरों में 80 फीसदी लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। इन सभी पर वायु प्रदूषण का प्रभाव पड़ रहा है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित कम आय अर्जित करने वाले शहर हैं। इनमें भारत के शहर भी शामिल है। आंकड़ों के मुताबिक 98 फीसदी कम और मध्य आय वाले देशों में एडब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के मुताबिक वायु गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं है। वहीं उच्च आय अर्जित करने वाले देशों में वायु गुणवत्ता बेहतर पाई गई है। उच्च आय वाले देशों में प्रदूषण में करीब 56 फीसदी कमी आई है। 

बढ़ रही बीमारियां
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक शहरों में वायु गुणवत्ता गिरने से लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लोगों में दिल की बीमारियां जैसे हार्ट अटैक, फेफड़ों का कैंसर, सांस संबंधी समस्याओं को झेलना पड़ रहा है।

बड़े शहरों में दिल्ली सबसे प्रदूषित
हालांकि 1.40 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले शहरों में दिल्ली अब भी दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है। ऐसे शहरों में दिल्ली के बाद दूसरे नंबर पर काहिरा और तीसरे नंबर पर बांग्लादेश की राजधानी ढाका का नाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed