फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   dog squad in uttarakhand police.

उत्तराखंड पुलिस की ताकत बढ़ाएगा डॉग स्क्वाएड 

Fri, 06 May 2016 03:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 May 2016 03:54 AM IST
विज्ञापन
dog squad in uttarakhand police.
डॉग स्कवा़ड - फोटो : Demo Pic

अपराधियों को दबोचने और रेस्क्यू अभियान चलाने में उत्तराखंड पुलिस की मदद विदेशी नस्ल के डॉग करेंगे। उत्तराखंड पुलिस ने प्रदेश की डॉग स्क्वाएड को और मजबूत बनाने के लिए पिछले साल 14 नए डॉग खरीदे थे। प्रशिक्षण के बाद इनमें से पांच डॉग पहले ही अलग-अलग जिलों में भेजे जा चुके हैं, बाकी बचे नौ डॉग को बृहस्पतिवार को अलग-अलग जिलों के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


14 नए सदस्यों को दी ट्रेनिंग
उत्तराखंड की डॉग स्क्वाएड में शामिल 14 नए सदस्यों को आईटीबीपी के पंचकुला (हरियाणा) स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में सर्च एंड रेस्क्यू, ट्रेकर, नारकोटिक्स और एक्सप्लोसिव की पहचान का प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी एमए गणपति ने डॉग का निरीक्षण किया, साथ ही डॉग हैंडलर्स से उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। डॉग निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अनिल के रतूड़ी, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन राम सिंह मीणा, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय दीपम सेठ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में भेजे गये डॉग
नाम डॉग ब्रीड ----------- विशेषता - जिला
सोफी लेबराडॉर ----------- एक्सप्लोसिव- देहरादून
जैनी लेबराडॉर ----------- नारकोटिक्स- देहरादून
स्ट्राइकर जर्मन शेफर्ड ----------- सर्च एंड रेस्क्यू- एसडीआरएफ
दस्टिन जर्मन शेफर्ड ----------- सर्च एंड रेस्क्यू- एसडीआरएफ
डेजी जर्मन शेफर्ड ----------- ट्रैकर- हरिद्वार
क्लेरा जर्मन शेफर्ड ----------- एक्सप्लोसिव- हरिद्वार
बेइला लेबराडॉर ----------- नारकोटिक्स- हरिद्वार
बड्डी जर्मन शेफर्ड ----------- एक्सप्लोसिव- चमोली
लूसी जर्मन शेफर्ड ----------- ट्रैकर- नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed