फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   President Droupadi Murmu may visit Kedarnath in first week of November preparations Starts

उत्तराखंड: नवंबर के पहले हफ्ते में केदारनाथ आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, डीएम ली तैयारियों की जानकारी

Wed, 21 Oct 2026 08:02 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 21 Oct 2026 08:02 PM IST
सार

नवंबर के प्रथम सप्ताह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए केदारनाथ धाम पहुंचकर प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu may visit Kedarnath in first week of November preparations  Starts
केदारनाथ धाम आएंगी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर के प्रथम सप्ताह में केदारनाथ धाम का भ्रमण प्रस्तावित है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर भ्रमण की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

विज्ञापन


डीएम ने बताया कि नवंबर के प्रथम सप्ताह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए केदारनाथ धाम पहुंचकर प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के भ्रमण की तैयारियों के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत और जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

Trending Videos

पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने केदारनाथ धाम पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आस्थापथ, निर्माणाधीन गेस्ट हाउस, विभिन्न मार्गों और अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आगामी यात्रा से पहले अधिकाधिक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को अगले डेढ़ माह तक निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने को कहा। कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी न हो और अधिकारी आपसी समन्वय के साथ नियमित निगरानी करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed