फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   destruction in uttarakhand

लापता लोगों को 30 दिन में मृत मान लेगी सरकार

Mon, 01 Jul 2013 08:19 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 01 Jul 2013 08:19 AM IST
विज्ञापन
destruction in uttarakhand

पंद्रह दिन बीतने के बाद भी केदारघाटी में फैले सभी शवों का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। जिन पुलिस अफसरों को जिम्मा दिया, वे लौट आए। शव सड़ रहे हैं।

विज्ञापन


इस मामले में फजीहत शुरू होने के बाद सरकार ने 200 लोगों की टीम भेजने का फैसला लिया है।

बीमारी फैलने की सूचना नहीं

मीडिया से बातचीत में सीएम विजय बहुगुणा ने कहा कि केदारघाटी समेत प्रदेश में कहीं से भी संक्रामक बीमारियां फैलने की सूचना नहीं है। केदारनाथ में श्रद्धालुओं के शवों का पूरे सम्मान के साथ दाह संस्कार हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि 200 लोगों की टीम वहां भेजी जा रही है। केदारघाटी को पूरी तरह साफ करने का काम यह टीम करेगी।

उत्तराखंड की पल-पल की अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पेयजल और बिजली आदि की बहाली का काम तेज किया जा रहा है। राहत और शवों के दाह संस्कार में देरी के कारणों की पड़ताल के सवाल पर सीएम ने कहा कि राहत कार्य खत्म होने के बाद सभी पहलुओं की जांच कराई जाएगी।

रामबाड़ा में भेजी जाएगी अलग टीम

सीएम ने कहा कि रामबाड़ा में अलग से टीम भेजी जा रही है। वहां पड़े शवों का भी दाह संस्कार कराकर पूरे क्षेत्र को साफ किया जाएगा। चारधाम यात्रा में आपदा के बाद से लापता लोगों को 30 दिन बाद मृत मान लिया जाएगा। उनके परिजनों के एफिडेविट का वेरिफिकेशन कराने के बाद मुआवजा दिया जाएगा।

दूसरे राज्यों के लापता श्रद्धालुओं की सूची संबंधित राज्य के मुख्य सचिव से वेरिफाई कराकर उन्हीं के माध्यम से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed