{"_id":"38bcf96aa40844156813ddefc0055a48","slug":"crocodile-entered-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक घर में घुस आया खतरनाक मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक घर में घुस आया खतरनाक मगरमच्छ
अमर उजाला, लक्सर
Updated Wed, 04 Sep 2013 04:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा के तराई वाले हिस्सों में यूं तो मगरमच्छ आम बात है, लेकिन यह तब आम बात नहीं खास हो जाती है, जब यह गंगा के बजाय घर से निकलने लगे।
विज्ञापन
जी हां हरिद्वार से सटे लक्सर क्षेत्र में ऐसा ही कुछ हुआ है। एक व्यक्ति के घर में खतरनाक मगरमच्छ घुस आया, जिसके देखकर घर के सदस्यों की सिट्टी-पिट्टी गुम होना लाजमी था।
विज्ञापन
पढें...आपदा पीड़ित ऐसे पा सकते हैं 'राहत'
मगरमच्छ घर के अंदर घुसा
सोमवार की देर शाम दाबकी कला गांव में तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ घर के अंदर घुस आया। जानकारी के अनुसार दाबकी कला गांव में शाम को करीब सात बजे एक मगरमच्छ तालाब से निकलकर पवन के घर में घुस गया।
विज्ञापन
पढें...तेंदुए का गुस्सा, पर्यटन मंत्री बनी शिकार!
मगरमच्छ को कमरे में कैद किया
मगरमच्छ के आने से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने मगरमच्छ को कमरे में कैद कर दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची गई थी और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।