{"_id":"570298004f1c1bc04fc8119f","slug":"youth-spread-the-rumor-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज की परेशानी से रची चोरी की झूठी कहानी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज की परेशानी से रची चोरी की झूठी कहानी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसपोर्टनगर से एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी कि उसकी गाड़ी से किसी ने पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया। दिनदहाड़े चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आ गई।
विज्ञापन
एएसपी तृप्ति भट्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि युवक ने चोरी की सूचना फर्जी दी थी। पुलिस के अनुसार युवक ने कई लोगों से कर्ज ले रखा है। लोगों को पैसे देने से बचने के लिए उसने इस तरह की हरकत की।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दस बजे के करीब ब्राह्मणवाला निवासी दिनेश सिंह ने कंट्रोल रूम में फोन किया। बताया कि उसने अपनी कार ट्रांसपोर्ट नगर की एक दुकान के सामने खड़ी की थी। जिसमें से करीब एक लाख रुपये किसी ने चोरी कर लिए।
विज्ञापन
सख्ती से पूछताछ होने पर बोला सच
एएसपी तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में पटेलनगर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। युवक से पूछताछ की तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
शक होने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें भी कोई संदिग्ध नहीं दिखाई दिया। युवक से सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने जानबूझकर लोगों को कर्ज देने से बचने के लिए नाटक किया।
हालांकि पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। चेतावनी देकर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
एक युवक ने कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दिया कि उसकी गाड़ी से करीब एक लाख रुपये चोरी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो चोरी की कोई बात सामने नहीं आई। युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
- डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी