फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   women hockey player make molestation allegation on sports officer.

महिला हॉकी खिलाड़ियों का आरोप, कपड़े बदलते वक्त छिपकर देखता है खेल अधिकारी

Sat, 14 May 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 May 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
women hockey player make molestation allegation on sports officer.
महिला खिलाड़ियों ने खेल अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है।
हरिद्वार रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही हॉकी की महिला खिलाड़ियों ने जिला क्रीड़ा अधिकारी पर अश्लील हरकतें करने और विरोध करने पर चयन प्रक्रिया से बाहर करने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


शिकायत करने वालों में एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी की बहन भी शामिल है। हालांकि जिला क्रीड़ा अधिकारी ने आरोपों को निराधार बताया है। लेकिन महिला खिलाड़ियों के अड़ जाने पर पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

  
हॉकी का प्रशिक्षण ले रहे लड़के-लड़कियां शुक्रवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी कृष्ण कुमार के खिलाफ तहरीर देने एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपों की झड़ी लगा दी। एसएसपी सैंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने उन्हें सिडकुल थाने भेज दिया। थाने पहुंचकर उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की और आरोप लगाया कि क्रीड़ा अधिकारी उनसे अपनी बात मानने पर उनकी जिंदगी बना देने अन्यथा करियर बर्बाद कर देने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, कपड़े बदलते वक्त छिपकर देखता है

women hockey player make molestation allegation on sports officer.

कपड़े बदलते समय छिपकर लड़कियों को देखने का भी आरोप लगाया गया। मामले की गंभीरता को देखकर छात्र-छात्राओं के परिजन भी थाने पहुंचे गए।

सीओ सदर राजीव मोहन और थानाध्यक्ष रमेश तनवार ने आरोपी अधिकारी को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया तो उसने कहा कि अश्लील हरकतें करने का आरोप बेबुनियाद है।

फीस नहीं देने पर उन्होंने कुछ बच्चों को स्टेडियम से घर भेज दिया था, उसी वजह से उनके खिलाफ साजिश रचकर आरोप लगाए गए हैं। सीओ ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद जिला क्रीड़ा अधिकारी के खिलाफ देर रात मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed