{"_id":"570113564f1c1b1615c8112a","slug":"two-brothers-cheated","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर दो भाइयों से ठगे डेढ़ लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर दो भाइयों से ठगे डेढ़ लाख
ब्यूरो/अमर उजाला,लक्सर
Updated Sun, 03 Apr 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में दो भाइयों से डेढ़ लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित भाइयों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विष्णु विहार कालोनी दाबकी कलां निवासी अर्जुन कुमार पुत्र रमाकांत सिंह ने लक्सर कस्बा चौकी पुलिस में दी तहरीर में बताया कि वह और उसका भाई रंजन कुमार नौकरी की तलाश में थे।
विज्ञापन
एक जनवरी 2011 में लक्सर केशव नगर निवासी एक युवक से उनकी मुलाकात हुई थी। उसने उनकी लक्सर कस्बे में स्थित बिरला टायर फैक्ट्री में नौकरी लगवाई थी। उक्त युवक ने उन्हें भरोसा दिया था कि कस्बा स्थित बिरला टायर फैक्ट्री के अधिकारियों से उनकी अच्छी पहचान है।
विज्ञापन
पैसा लौटाने को कहा तो आरोपी ने कर दिया मना
अर्जुन कुमार के मुताबिक उक्त युवक ने दोनों भाइयों को नौकरी दिलाने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की डिमांड रखी थी। इसके बाद दोनों भाइयों ने मिलकर युवक को डेढ़ लाख रुपये दिए।
अर्जुन का कहना है कि उसके बाद से उनकी आज तक नौकरी नहीं लगी। आरोपी युवक तब से आज तक दोनों को जल्द ही नौकरी दिलवाने का झांसा दे रहा है।
अर्जुन का कहना है कि उन्होंने जब अपना पैसा लौटाने को कहा तो उक्त युवक ने पैसा लौटाने से साफ मना कर दिया है। लक्सर बाजार चौकी पुलिस का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।