{"_id":"570524824f1c1b484cc81208","slug":"tax-officer-jailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने के आरोपी आयकर अफसर को 7 साल की जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेने के आरोपी आयकर अफसर को 7 साल की जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 06 Apr 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ा कारोबारी से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के दोषी पूर्व आयकर अधिकारी को सीबीआई की विशेष अदालत ने सात साल की सश्रम कारावास और डेढ़ लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदा नहीं करने पर दोषी को नौ महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
विज्ञापन
अभियोजन के मुताबिक, खड़ी बाजार लोहाघाट (चंपावत) निवासी कपड़ा कारोबारी जीवन चंद पुनेठा ने 28 नवंबर 2009 को पिथौरागढ़ के तत्कालीन आयकर अधिकारी दिनेश कुमार मूल निवासी मोहल्ला चैनपुर शिकारपुर बुलंदशहर यूपी की शिकायत सीबीआई के देहरादून कार्यालय में की थी।
विज्ञापन
पुनेठा को पहुंचाया 2.70 लाख रुपये का फायदा
पुनेठा ने जानकारी दी कि अक्तूबर 2007 में आयकर विभाग ने उनकी दुकान पर छापा मारकर उन्हें नोटिस भेजे। जांच का डर दिखाकर आयकर अधिकारी दिनेश कुमार ने 25 दिसंबर 2009 को उन्हें आफिस बुलाया। आयकर अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि इस केस में उन्होंने पुनेठा को 2.70 लाख रुपये का फायदा पहुंचाया है।
विज्ञापन
इसके एवज में आयकर अधिकारी ने पुनेठा से 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी। पुनेठा की शिकायत पर सीबीआई ने 29 दिसंबर 2009 को दिनेश कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण (सीबीआई) अनुज कुमार संगल की अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर पूर्व आयकर अधिकारी को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।