दो साल की मासूम से अश्लील हरकत कर रहे नौकर को लोगों ने धुना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानवता को तार-तार कर ठेकेदार के घर में काम करने वाले नौकर ने उनकी दो साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का घिनौना प्रयास किया।
घर से करीब तीन सौ मीटर एकांत में बच्ची से अश्लील हरकत करते पाए जाने पर आस-पास के लोगों ने जमकर पिटाई कर डाली। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पटेलनगर इंस्पेक्टर बीडी उनियाल ने बताया कि चंद्रबनी क्षेत्र में सरकारी और प्राइवेट ठेकेदारी करने वाले व्यक्ति ने एक सप्ताह पहले फिरोजाबाद निवासी युवक को नौकरी पर रखा था। युवक घर में खाना बनाने के अलावा दो साल की बच्ची की देख-रेख भी करता था।
एकांत जगह में बच्ची संग कर रहा था अश्लील हरकत
आरोप है कि शनिवार शाम को वह बच्ची को सड़क पर घुमाने के बहाने जंगल की तरफ ले गया। जहां वह मासूम बच्ची से अश्लील हरकत करने लगा।
कुछ लोगों ने उसे ऐसा करते देखा तो वे हैरान रह गए और इसकी सूचना ठेकेदार की पत्नी को दी। कुछ देर बाद पत्नी और मोहल्ले के लोग आए और नौकर से बच्ची छीन कर उसकी जमकर पिटाई कर डाली।
आरोपी के खिलाफ आईएसबीटी चौकी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।