फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   married young man cheating with wife.

पत्नी के मायके जाते ही पति ने प्रेमिका से रचाई शादी

Tue, 22 Mar 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की Updated Tue, 22 Mar 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
married young man cheating with wife.
Fraud

प्रेमिका की जिद पर उसके साथ शादी रचाने वाला प्रेमी शादीशुदा निकला। अगले दिन उसकी पहली पत्नी प्रकट होने से मामले में नया मोड़ आ गया है। दोनों पक्षों के बीच कोतवाली हंगामा हुआ। बाद में पुरानी पत्नी से अलगाव पर सहमति बनने पर समझौता हो गया।

विज्ञापन


तेलीवाला निवासी एक युवक का सुल्तानपुर क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को युवती उसके घर आ गई और शादी की जिद करने लगी। परिजन और ग्रामीण दोनों को लेकर कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के परिजनों को भी कोतवाली बुलवा लिया और दोनों पक्षों की सहमति से शादी करवा दी। लेकिन किसी ने भी युवक की पहले से शादीशुदा होने की बात नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पहले हो चुकी थी युवक की शादी 
मंगलवार को मामले की भनक लगने पर युवक की पहली पत्नी परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को बताया कि उसकी चार साल पहले युवक से शादी हुई थी और वह कुछ दिन से मायके में रह रही थी। 


उसकी गैर मौजूदगी में पति ने गुल खिलाया है। इस पर पुलिस ने आरोपी को परिजनों सहित कोतवाली बुलाया और जमकर फटकार लगाई। दोनों पक्षों में हंगामा हुआ। 

पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि पति गलत कामों में रहता है उसके साथ मारपीट भी कई बार कर चुका है। इसीलिए वह अपने मायके गई थी। दोनों पक्षों की तरफ से कोतवाली पहुंचे जिम्मेदार लोगों ने दोनों के अलग-अलग रहने का फैसला सुनाया। 

इसकी एवज में आरोपी पर कुछ जुर्माना लगाया गया है। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि दोनों पक्षों में रजामंदी से समझौता हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed