{"_id":"572828aa4f1c1bce725cd34d","slug":"man-molested-lady-forest-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वन आरक्षी से ऑफिस में घुसकर गलत हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला वन आरक्षी से ऑफिस में घुसकर गलत हरकत
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 03 May 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी जान पहचान के चलते देहरादून के एक युवक ने एक महिला वन आरक्षी के साथ उसी के ही कार्यालय में घुसकर गलत हरकत कर दी। महिला कर्मचारी के शोर मचाने पर एकत्र हुए सहकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
घटना एक वन कार्यालय की है। वन आरक्षी के तौर पर कार्यरत महिला अपनी ड्यूटी पर थी। इसी बीच एक परिचित कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि उसने महिला कर्मचारी को सुनसान स्थान पर चलने का दबाव बनाया लेकिन वो नहीं मानी। काफी देर तक जब वो जिद्द करता रहा तब महिला कर्मचारी ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर एकत्र हुए सहकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। महिला का पत्नी भी वन कार्यालय पहुंचा। गुस्साये सहकर्मियों ने आरोपी की धुनाई कर दी। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। जैसे तैसे आरोपी को छुड़ाकर कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन
नगर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी महिपाल सिंह रावत पुत्र बहादर सिंह रावत निवासी गांव अठूरवाला भानियावाला देहरादून को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का टिहरी मुख्य शहर में होटल है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया।