फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   love and cheat on facebook

फेसबुक पर प्यार और इकरार, मिलने के बाद दिया धोखा

Thu, 05 May 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 05 May 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
love and cheat on facebook
Facebook - फोटो : Demo Pic

हल्द्वानी स्थित जजफार्म निवासी युवक मुंबई निवासी युवती को फेसबुक पर दिल दे बैठा। दोनों में लंबे समय तक बातें भी हुई और दोनों एक-दूसरे से शादी करने को तैयार भी हो गए।

विज्ञापन


युवती भी मुंबई से हल्द्वानी आकर युवक के साथ भीमताल और नैनीताल में कई दिन रही। इसके बाद युवती मुंबई चली गई। दोनों में अक्सर बातें होती रहीं। पर अब युवती का आरोप है कि युवक शादी से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी में है। इस संबंध में युवती ने एसपी सिटी से शिकायत की है। एसपी सिटी ने मामले में तहरीर देने पर जांच करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर चैटिंग के दौरान हुआ प्यार

love and cheat on facebook
प्यार

ईस्ट मुंबई के जोगेश्वरी निवासी युवती और जजफार्म निवासी युवक में पिछले साल जनवरी में फेसबुक पर चैटिंग के दौरान प्यार हो गया। युवती अपने प्यार को पाने के लिए मुंबई से हल्द्वानी आ गई। युवती ने बताया कि दोनों जजफार्म के अलावा भीमताल और नैनीताल के होटलों में कई रात रहे।

युवक उससे शादी को तैयार था। युवती ने बताया कि वह मुंबई की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। वह मुंबई लौट गई, लेकिन दोनों के बीच अक्सर बातें होती रहीं। युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले युवक ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने बुधवार को कोतवाली पुलिस के बाद एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान से मुलाकात कर आपबीती सुनाई।

युवती जजफार्म के युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रही थी। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ही पुलिस कार्रवाई करेगी। युवती का कहना है कि उसे एक युवक ने पहले भी धोखा दिया है। इस संबंध में युवती ने मुखानी थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed