{"_id":"56f547974f1c1b9971f14d44","slug":"husband-wife-beaten-up-for-not-playing-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली खेलने से किया इनकार तो दंपति की कर डाली पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली खेलने से किया इनकार तो दंपति की कर डाली पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 Mar 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के एक गांव में होली खेलने से इनकार करने पर पड़ोसियों ने दंपति की बुरी तरह पिटाई कर दी। विवाहिता को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि पति के भी सिर में टांके आए है।
विज्ञापन
घटना श्यामपुर के गांव कांगड़ी की है। ग्रामीण संजय शर्मा ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनके पिता अशोक शर्मा की मौत हो गई थी। इसलिए परिवार त्यौहार की खुशी नहीं मना रहा था। आरोप है कि उनके पड़ोसी युवक जबरन घर में घुसने लगे।
विज्ञापन
बचाव करने आई थी पत्नी
विरोध करने पर युवकों ने अपने पिता के संग मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। बीच बचाव में आई पत्नी के साथ भी मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की गई। यही नहीं उसकी छाती में पेचकस घोपने का भी प्रयास हुआ।
विज्ञापन
पीड़ित युवक की मां नीलम शर्मा ने इस संबंध में श्यामपुर पुलिस को लिखित में सूचना दी लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। एसओ महेश्वर पुर्वाल ने बताया कि आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।