फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   husband killed wife in ramnagar

गला घोंटकर पत्नी की हत्या, परिजनों में कोहराम, पति फरार

Wed, 04 May 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर Updated Wed, 04 May 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
husband killed wife in ramnagar
हत्या की जांच - फोटो : demo pics

रामनगर में एक युवक ने अपनी पत्नी का गला घोंट उसे मार डाला। घटना के बाद मृतका के मायके वालों में कोहराम मच गया। पत्नी की हत्या के बाद पति फरार है। मृतका के मायके वालों ने आरोपी के खिलाफ हत्या, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


ग्राम दयारामपुर टांडा निवासी नंदलाल पासी पुत्र राजपाल का विवाह दो साल पहले चार फरवरी 2014 को मुरादाबाद के बिलारी गांव के डोरी लाल की पुत्री मिथिलेश के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही नंदलाल पत्नी का दहेज के लिए उत्पीड़न करता था। इसकी जानकारी महिला ने अपने मायके वालों को भी दी थी।
विज्ञापन


हत्यारोपी के पिता राजपाल ने बताया कि नंदलाल इन दिनों चंडीगढ़ में फोटोग्राफी का काम करता है। सोमवार रात जब वह घर पहुंचा तो पत्नी से कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया मंगलवार सुबह नंदलाल ने उस समय अपनी पत्नी को गला घोंटकर मार डाला जब वह कानियां के एक बगीचे में चौकीदारी के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भतीजे ने फोन पर घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि नंदलाल का प्रतापपुर की एक लड़की से पुराना प्रेम प्रसंग था। इसी वजह से वह अपनी पत्नी के साथ अभद्रता करता था। एसएसआई चंद्रमोहन सिंह ने बताया मृतका के पिता डोरीलाल ने आरोपी दामाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, हत्या का केस दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया आरोपी के खिलाफ 304बी, 498, 98 ए, 3/4 दहेज अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने की लिये पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

मारे जाने से पहले पति को पिलाई चाय
रामनगर। मृतका मिथिलेश (22) ने रोजाना की तरह परिजनों के अलावा पति नंदलाल को चाय पिलाई। इसके बाद घर की साफ सफाई भी की। आखिर बात कहां पर बिगड़ी कि पति ने सुबह ही पत्नी का गला घोंट दिया यह कहानी अभी अनसुलझी रह गई है।


दूसरा विवाह करने की फिराक में था
रामनगर। दो साल पहले नंदलाल ने परिजनों के इच्छानुसार मुरादाबाद बिलारी की मिथिलेश से विवाह किया। लेकिन वह प्रतापपुर की लड़की से प्रेम करता था। इसी के चलते वह उससे दूसरा विवाह करना चाहता था। जिसके लिये युवक का दो बार लड़की के परिजनों से विवाद भी हुआ। स्थानीय लोग बताते हैं नंदलाल का चाल चलन भी ठीक नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed