{"_id":"5738f98a4f1c1bf815ac76b8","slug":"four-arrested-with-tiger-skin","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ की खाल के साथ चार दबोचे, बड़े गिरोह की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाघ की खाल के साथ चार दबोचे, बड़े गिरोह की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला (देहरादून)
Updated Mon, 16 May 2016 04:05 AM IST
विज्ञापन
बाघ की खाल
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बाघ की खाल के साथ चार लोगों को दबोचा है। हत्थे चढ़े तीन आरोपी वन गुर्जर हैं। इनके किसी बड़े गिरोह से जुड़े होने की आशंका के चलते पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। राजाजी नेशनल पार्क के निदेशक समेत आला अधिकारी भी रायवाला थाने पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
सूचना पर एसटीएफ उपनिरीक्षक संतोष शाह के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार शाम तस्करों की धरपकड़ के लिए छिद्दरवाला में जाल बिछाया और तीन पानी पुलिया के समीप दो बाइक पर सवार चार संदिग्धों को धर दबोचा। वे उन्हें रायवाला थाने ले आए। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध देहरादून की ओर से आ रहे थे। इनके पास से बाघ की खाल बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की पहचान संतोष दुग्गल निवासी ग्राम निगालपानी (धारचूला) हाल निवासी नत्थनपुर, सेलाकुई, सहसपुर (देहरादून), मीर हसन निवासी वादीवाला (बुग्गावाला), मोहम्मद आलम निवासी श्यामपुर, जिला हरिद्वार और दाऊ पुत्र गामी निवासी ग्राम जहानपुर पहाड़ी (बिहारीगढ़) के रूप में की है। टीम में एसटीएफ एसआई आशुतोष सिंह, कांस्टेबल महेंद्र संजय, कैलाश नयाल, नितिन और कैलाश शामिल थे। उधर, क्षेत्र में वन्य जीव तस्करी की सूचना पर पार्क निदेशक नीना ग्रेवाल अधीनस्थों के साथ रायवाला थाने पहुंची और संबंधित लोगों से जानकारी आदि ली।
विज्ञापन
गुर्जरों ने किया था सौदा
एसटीएफ उपनिरीक्षक संतोष शाह ने बताया कि मुख्य तस्कर संतोष दुग्गल है, जिससे तीन वन गुर्जरों ने टाइगर की खाल का सौदा 1.30 लाख में किया था। लेकिन, तस्कर ने आगे किसी ओर से खाल का सौदा तीन लाख में कर दिया। चारों खाल को बेचने के लिए छिद्दरवाला की ओर आ रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए।
लंबाई 14 फीट, चौड़ाई सात फीट
पुलिस ने बताया कि बरामद टाइगर की खाल की लंबाई 14 फीट और चौड़ाई सात फीट है। खाल में दो तीन छेद भी हैं। बाघ को गोली से मारने की आशंका जताई गई है। हालांकि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा।