फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   36 thousand rupees out of the employee's account .

मदद का झांसा देकर कर्मचारी के ATM से उड़ाए 36 हजार रुपये 

Tue, 29 Mar 2016 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भगवानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,भगवानपुर Updated Tue, 29 Mar 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
 36 thousand rupees out of the employee's account .
एटीएम - फोटो : concept photo

एटीएम कार्ड बदलकर एक कर्मचारी के खाते से 36 हजार रुपये साफ कर दिए गए। मशीन से पैसे न निकलने पर युवक ने मदद का झांसा देकर कर्मचारी से उसका कार्ड लिया था। 

विज्ञापन


पीड़ित ने भगवानपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस एटीएम की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। रुड़की में बैंक खाते की धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला भगवानपुर में सामने आया। 
विज्ञापन


लुधियाना के जगराव निवासी कुलविंद्र भगवानपुर की एक फैक्ट्री में काम करता है। मंगलवार को कुलविंद्र रुपये निकालने एक एटीएम गया था। मगर कार्ड लगाने पर भी मशीन से रुपये नहीं निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठग युवक कैमरे में कैद 
इसी बीच एक युवक एटीएम में पहुंचा और मदद का झांसा देकर कुलविंद से एटीएम कार्ड ले लिया। कुछ देर प्रयास के बाद उसे दूसरा एटीएम कार्ड वापस कर दिया। मशीन खराब समझकर कुलविंद्र फैक्ट्री की तरफ लौटने लगा।

तभी अचानक उसके मोबाइल पर खाते से 36 हजार रुपये निकलने का मैसेज मिला। जिसे देखकर कुलविंद्र के होश उड़ गए। वह दौड़कर एटीएम पर पहुंचा तो युवक फरार हो चुका था। 


इसके बाद कुलविंद्र ने भगवानपुर थाने पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत की। ठग युवक के एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed