फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cricket match between CM XI and BJYM XI cm Pushkar Singh Dhami scored 14 runs

उत्तराखंड: क्रिकेट पिच पर उतरे सीएम धामी का दिखा ये अंदाज, बोले- हमारा लक्ष्य राज्य का सतत विकास

Tue, 21 Dec 2021 02:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तराखंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तराखंड Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 02:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखंड का सतत विकास करना है। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति लाई गई है। जिसमें खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन
Cricket match between CM XI and BJYM XI cm Pushkar Singh Dhami scored 14 runs
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी देहरादून में मुख्यमंत्री-इलेवन और भाजयुमो-इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुख्यमंत्री-इलेवन ने यह मैच चार रन से जीता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी में मुख्यमंत्री-इलेवन की टीम ने सात ओवर के मैच में दो विकेट खोकर 49 रन बनाए। मुख्यमंत्री धामी ने नाबाद 14 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए खेलने उतरी भाजयुमो की टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में निर्धारित सात ओवर में एक विकेट खोकर 45 रन बनाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखंड का सतत विकास करना एवं अंतिम पंक्ति तक के लोगों तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति लाई गई है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है। युवाओं को आगे लाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजान दास, सहदेव पुंडीर, देशराज कर्णवाल, भजपायुमो के पदाधिकारी एवं सीएम कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed